
उन्नाव। (देवेश प्रताप सिंह राठौर) बांगरमऊ
क्षेत्र के ग्राम ताजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में मीना यूनिसेफ द्वारा दिया काल्पनिक नाम) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। शिक्षकों ने मीना के प्रतिरूप में विद्यालय की छात्रा दीपिका का जन्मदिन मनाया। मीना यूनिसेफ जन्मदिन कार्यक्रम की शुरुआत यूनिसेफ द्वारा 24 सितंबर 1998 को की गई थी।
प्रभारी शिक्षक संजय यादव ने बच्चों को बताया कि मीना के माध्यम से हम अपने समाज में बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम करते हैं। मीना यूनिसेफ एवं सर्व शिक्षा अभियान योजना का एक कार्टून पात्र है जो बच्चों को साफ सफाई की सीख देती है इसका उद्देश्य बालिका शिक्षा पर जोर, समान अवसर उपलब्ध कराना, लिंग भेदभाव का अंतर समाप्त करना, मित्रवत व्यवहार करना ,बाल मित्र समाज का निर्माण, सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना है।
शिक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मीना एक काल्पनिक चरित्र जो बालिकाओं के मुद्दों को सरल एवं सहज रूप से समझाने का प्रयास करती है जिससे प्रत्येक वर्ग एवं समाज की बालिकाएं अपने से जोड़कर महसूस करती हैं। मीना मंच का मुख्य उद्देश्य किशोर व किशोरियों में आत्म अभिव्यक्ति, नेतृत्व एवं सहयोग प्रदान करना है। इस मौके पर शिक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, हेमा यादव ,अर्चना कनौजिया ,शिवानी अवस्थी, जयप्रकाश, नीरज देवी ,शिखा शुक्ला, शैलेंद्र यादव , दरक्शा बानो सहित बच्चे उपस्थित रहे।
