
नहर के किनारे पड़ा एक बोरा… पास खड़े लोग…और पुलिस जब उसे खोलती है, तो सिर्फ एक लाश नहीं—एक पूरी कहानी बाहर गिरती है। ये कहानी है रिश्तों के टूटने की…इश्क के ज़हर बनने की…और उस अंधे मोड़ की, जहां इंसान फैसले नहीं, फैसले इंसान को खत्म कर देते हैं।
मामला: प्यार, दबाव और मौत का ट्रिगर
प्रतापगढ़ का ये केस किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि यहां “कट” नहीं बोला गया…सीधा “कत्ल” हुआ।
मुस्ताक गुलशन उर्फ मुन्ना दो पत्नियां, 18 बच्चे, गांव का प्रभाव…लेकिन जिंदगी का बैलेंस वहीं बिगड़ गया, जहां एक नया रिश्ता शुरू हुआ।
रिश्ते की शुरुआत: मदद से मोहब्बत तक
सुमन देवी— एक शादीशुदा महिला, अकेली रहती थी। मुन्ना अक्सर मदद के लिए आता था…और धीरे-धीरे वही मदद नजदीकियों में बदल गई। लेकिन ये रिश्ता बराबरी का नहीं था…यहां एक तरफ “इमोशन” था, दूसरी तरफ “प्रेशर”।
जब इश्क बना दबाव और ब्लैकमेल
जांच में सामने आया मुन्ना ने सुमन पर रिश्ते के लिए दबाव बनाना शुरू किया। फिर बात बढ़कर ब्लैकमेल तक पहुंच गई। यहीं से कहानी ने खतरनाक मोड़ लिया। एक महिला, जो निकलना चाहती थी और एक आदमी, जो छोड़ना नहीं चाहता था। इस टकराव ने हत्या को जन्म दिया।
साजिश: प्लानिंग ठंडी, अंजाम खौफनाक
18 मार्च— एक “कॉल” एक “बहाना” और एक “जाल” सुमन ने मुन्ना को अपने मायके बुलाया। दरवाजा खुला…और अंदर इंतजार कर रहे थे—
उसके भाई और साथी। लोहे की रॉड से हमला…बार-बार वार…जब तक सांसें खत्म न हो जाएं।
सबूत मिटाने की कोशिश: बोरा और नहर
हत्या के बाद शव को बोरे में भरा गया और नहर में फेंक दिया गया सोचा गया पानी सब धो देगा लेकिन सच का पानी हमेशा गहरा होता है…और वो ऊपर आ ही जाता है।

पुलिस जांच: हर सुराग ने खोला राज
गुमशुदगी की रिपोर्ट, मोटरसाइकिल की लोकेशन, फोन रिकॉर्ड इन तीनों ने मिलकर रास्ता दिखाया और पुलिस सीधे सुमन तक पहुंच गई। पूछताछ में सच ज्यादा देर छुप नहीं सका। सुमन और उसका भाई गिरफ्तार…बाकी आरोपी फरार।
समाज का ‘रिलेशनशिप कैलकुलेटर’
पहले: “दो पत्नियां, बड़ा परिवार = इज्जत”, अब: “तीसरा रिश्ता = खतरा”, पहले: “मदद करने वाला इंसान”, बाद में: “ब्लैकमेल करने वाला” समाज आज भी सवाल नहीं पूछता…बस नतीजों पर हैरान होता है।
अपराध या मजबूरी?
क्या ये सिर्फ एक प्लान्ड मर्डर है? या एक ऐसी स्थिति, जहां डर, दबाव और बचने की कोशिश मिलकर अपराध बन गए?
जब रिश्ते जहर बन जाते हैं
ये केस सिर्फ एक हत्या नहीं…ये चेतावनी है— हर रिश्ता भरोसे पर चलता है। जब वही भरोसा दबाव बन जाए तो नतीजा… विनाश होता है।
इश्क अगर इज्जत दे—तो जिंदगी बनाता है और अगर डर दे तो जिंदगी छीन भी लेता है।
