Valentine Day दोस्ती- Relationship License! कोर्ट का बड़ा फैसला

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

फूल, चॉकलेट और ‘I Love You’ के बीच…किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि Valentine Day की दोस्ती कोर्टरूम तक पहुंच जाएगी। लेकिन यहां मामला सिर्फ प्यार का नहीं था Consent vs Crime और कोर्ट ने साफ कर दिया—“No Means No… और Silence भी No ही है।”

कोर्ट का सख्त स्टैंड: दोस्ती कोई लाइसेंस नहीं

Delhi High कोर्ट की बेंच ने आरोपी की बेल याचिका खारिज करते हुए एक लाइन में पूरा केस क्लियर कर दिया। “Valentine Day पर दोस्ती का मतलब संबंध बनाने का अधिकार नहीं।”

जस्टिस Girish Kathpalia ने कहा— दोस्ती, रिलेशनशिप या सिंदूर—इनमें से कोई भी Consent की जगह नहीं ले सकता

आरोपी का तर्क vs कोर्ट की तल्खी

आरोपी की तरफ से दलील आई “लड़की 18+ है, संबंध मर्जी से बने” “Valentine Day पर दोस्ती, रोमांटिक संकेत है” कोर्ट ने इसे सीधे खारिज किया— “यह तर्क कानून नहीं, बहाना है।”

‘सिंदूर’ का खेल भी नहीं बचा पाया

केस का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा—  आरोपी ने लड़की की मांग में सिंदूर भरकर ‘शादी’ का दावा किया।

कोर्ट का जवाब “यह कोई लाइसेंस नहीं कि आप जबरदस्ती संबंध बनाएं।”

यानी “Emotion नहीं, Law चलेगा!”

POCSO का क्लियर मैसेज: Consent is Supreme

POCSO Act के तहत कोर्ट ने साफ किया नाबालिग की सहमति = कानून में मान्य नहीं। बहाने से घर बुलाना = धोखा। जबरदस्ती संबंध = गंभीर अपराध।

यह सिर्फ एक केस नहीं एक Legal Reminder है।

क्या हुआ था उस दिन? पूरा घटनाक्रम

14 फरवरी—Valentine Day

आरोपी ने लड़की को बहाने से घर बुलाया
रोमांटिक प्रेशर बनाया
विरोध पर जबरन सिंदूर भरा
“शादी हो गई” कहकर संबंध बनाए

इसके बाद लड़की ने घर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

‘प्यार का दिन या Power का Day?’

आज का रियलिटी चेक कुछ लोग Valentine को ‘Love Day’ नहीं, ‘License Day’ समझ लेते हैं। लेकिन कोर्ट ने एक लाइन में सब साफ कर दिया “दिल से नहीं, दिमाग से सोचो… और कानून याद रखो।”

बदलती सोच vs पुरानी मानसिकता

भारत में सबसे बड़ा कंफ्यूजन यही है “अगर लड़की दोस्त है, तो सब कुछ allowed है?”

कोर्ट का जवाब “No. हर स्टेप पर Consent जरूरी है।”

यानी Friendship ≠ अधिकार, Love ≠ Ownership

एक फैसला, कई मैसेज

इस केस से तीन बड़े मैसेज निकलते हैं:

  1. Consent सबसे ऊपर
  2. Relationship कोई कानूनी छूट नहीं
  3. Emotional Manipulation भी Crime है

क्लासरूम के बाहर गोलियां… College बना रणभूमि, दोस्त ने ही ले ली जान

Related posts

Leave a Comment