
बेऊर जेल के गेट पर नजरें टिकी हैं… अंदर से बस एक नाम निकलने वाला है—‘छोटे सरकार’। जेल की दीवारें अभी खामोश हैं, लेकिन बाहर ढोल-नगाड़े तैयार हैं। Anant Singh को बेल मिलते ही मोकामा से पटना तक सियासी पारा चढ़ गया है।
कोर्ट का फैसला: “अब बाहर आने की बारी”
Patna High Court ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में Anant Singh को जमानत दे दी है। शुक्रवार या शनिवार तक रिहाई संभव कागजी प्रक्रिया आखिरी चरण में मतलब अब सिर्फ वक्त का इंतजार है।
“हम आ रहे हैं…”—पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
राज्यसभा चुनाव के दौरान जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराकर कहा था- “कोई उदास न रहे… 1-2 महीने में बाहर आ रहे हैं।”
आज वही बयान…हकीकत बन गया। राजनीति में आत्मविश्वास नहीं…टाइमिंग मायने रखती है।
क्या है पूरा मामला?
2025 विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या ने बिहार की राजनीति को हिला दिया था।
मुख्य आरोपी बनाए गए Anant Singh,गिरफ्तारी हुई, जेल से ही चुनाव लड़ा सबसे दिलचस्प जेल में रहते हुए भी जीत गए।
जनता का भरोसा: जेल से जीत तक
मोकामा की जनता ने साफ कर दिया— उनके लिए नेता जेल में हो या बाहर…भरोसा नहीं बदलता। यहां तक कि उनकी पत्नी नीलम देवी भी पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। यानी ये सिर्फ नेता नहीं, पूरा ‘सियासी ब्रांड’ है।
समर्थकों का जश्न: “वापसी का इंतजार”
मोकामा से लेकर पटना तक समर्थक तैयारी में जुट गए हैं। फूल-मालाएं, रोड शो की प्लानिंग, स्वागत के पोस्टर राजनीति में वापसी भी
इवेंट मैनेजमेंट बन चुकी है।
राजनीतिक विश्लेषक Ruby Arun कहती हैं—

“अनंत सिंह की रिहाई सिर्फ कानूनी घटना नहीं है, यह बिहार की लोकल पावर पॉलिटिक्स को सीधे प्रभावित करेगी।”
और हल्का तंज “बिहार में पावर का गणित कोर्ट से नहीं, जमीन से तय होता है।”
सियासी असर: खेल अब बदलेगा
Anant Singh के बाहर आते ही सत्ता पक्ष को मजबूती, विपक्ष में बेचैनी, लोकल राजनीति में हलचल। एक नेता की एंट्री…पूरा समीकरण बदल सकती है।
भारत की राजनीति में दो चीजें सबसे मजबूत हैं एक जनता का भरोसा और दूसरा नेता का नेटवर्क। जेल हो या जनसभा अगर पकड़ मजबूत है
तो कुर्सी दूर नहीं जाती।
वोटर सोच रहा है “ये केस है या कमबैक स्टोरी?”
अब नजरें बेऊर जेल के गेट पर हैं— जहां से काफिला निकलेगा…और सीधे सियासत के मैदान में उतरेगा। कहानी खत्म नहीं हुई अभी असली अध्याय शुरू हुआ है।
होर्मुज में अमेरिका की बमबारी—दुनिया तीसरे विश्व युद्ध के दरवाजे पर?
