चीन के लिए निकले रूसी टैंकर भारत मुड़े, तेल की जंग में नया ‘खेल’ शुरू

अजमल शाह
अजमल शाह

समंदर इस वक्त सिर्फ पानी नहीं… राजनीति से भरा हुआ बारूद है। जहाँ कल तक चीन की ओर बढ़ रहे रूसी तेल टैंकर आज अचानक दिशा बदलकर भारत की तरफ मुड़ गए हैं।
यह कोई नेविगेशन एरर नहीं—यह एक geopolitical U-turn है, जिसने बीजिंग से लेकर वॉशिंगटन तक बेचैनी फैला दी है।

रूसी टैंकरों का ‘यू-टर्न’ — समुद्र में बदल गया खेल

दक्षिण चीन सागर में अचानक सात बड़े रूसी ऑयल टैंकरों का रास्ता बदलना सिर्फ एक लॉजिस्टिक फैसला नहीं है।
यह साफ संकेत है कि ऊर्जा की जंग अब खुलेआम खेली जा रही है

‘Aqua Titan’ जैसे मेगा टैंकर, जो चीन के लिए निकले थे, अब भारत के न्यू मंगलौर और गुजरात के सिक्का पोर्ट की ओर बढ़ रहे हैं। यानी, तेल का रुख बदला… और साथ ही सत्ता का संतुलन भी।

मिडिल ईस्ट जंग: जब होर्मुज बना ‘बारूद का दरवाज़ा’

अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को practically युद्धक्षेत्र बना दिया है। दुनिया के लगभग 20% तेल की सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है।

अब हालत ये है टैंकर फंसे हुए हैं, मिसाइलें हवा में हैं और बाजार में डर बिक रहा है। यानी, global oil supply chain का heartbeat अब irregular हो चुका है।

भारत की चाल: संकट में अवसर या मजबूरी?

भारत ने पिछले एक हफ्ते में 30 मिलियन बैरल रूसी क्रूड खरीदकर साफ कर दिया है कि “Energy security is not diplomacy… it’s survival.”

सरकार भले ही अमेरिकी “green signal” की बात से इनकार करे, लेकिन ground reality यह है कि भारत ने timing perfectly पकड़ ली है और China को एक subtle झटका दे दिया है।

एक्सपर्ट व्यू: ‘यह सिर्फ व्यापार नहीं, पावर गेम है’

एनर्जी एक्सपर्ट अमित मित्तल कहते हैं:

“यह deal short-term relief जरूर देगी, लेकिन long-term में global oil politics और volatile होगी। भारत अभी लाभ में है, लेकिन यह खेल बहुत तेज़ी से पलट सकता है।”

आम आदमी पर असर: जेब में लगेगी आग

यह कहानी सिर्फ टैंकरों की नहीं…यह आपकी जेब की कहानी है। पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है। LPG पर दबाव बढ़ेगा। ट्रांसपोर्ट महंगा  हर चीज महंगी।

यानी, जंग हजारों किलोमीटर दूर है…लेकिन उसकी चिंगारी आपके बजट में गिर चुकी है।

तेल नहीं, ‘तेल मालिश’ चल रही है

दुनिया के बड़े देश अभी तेल नहीं खरीद रहे… वे influence खरीद रहे हैं। alliances खरीद रहे हैं। और बीच में आम जनता…बस हर बार की तरह “price hike” का subscription renew कर रही है।

सिर्फ शुरुआत है… तूफान अभी बाकी है

समंदर में मुड़े ये टैंकर एक संकेत हैं आने वाले दिनों में energy crisis और गहराएगा। geopolitical tension और तेज होगा। और सबसे बड़ा सच:

“तेल की इस जंग में जीत किसी की भी हो… हार हमेशा आम आदमी की ही होती है।”

गैस गई, तो करघे चुप: राजस्थान का टेक्सटाइल ‘हार्ट’ ICU में

Related posts

Leave a Comment