Hormuz पार कर भारत पहुंची ‘Nanda Devi’ अब नहीं सिलेंडर का और डर

अजमल शाह
अजमल शाह

जब दुनिया जंग की आग में जल रही हो, तब भारत के किचन में चूल्हा जलना भी एक “जियोपॉलिटिकल जीत” बन जाता है।
Hormuz की उथल-पुथल भरी लहरों को चीरते हुए एक और जहाज भारत पहुंचा…और साथ लाया सिर्फ गैस नहीं, बल्कि राहत की सांस।

यह कहानी सिर्फ LPG की नहीं, यह उस ‘सप्लाई चेन’ की है जो युद्ध के बीच भी हार मानने को तैयार नहीं।

राहत की दूसरी लहर: ‘नंदा देवी’ की एंट्री

मंगलवार को 47 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर ‘नंदा देवी’ जहाज गुजरात के वडीनार पोर्ट पहुंचा। इससे एक दिन पहले ‘शिवालिक’ जहाज भी 45-46 हजार टन गैस लेकर भारत पहुंच चुका था।

मतलब साफ है लगातार दूसरे दिन भारत को “गैस की गुड न्यूज़” मिली है, और फिलहाल किचन पॉलिटिक्स शांत है।

Hormuz: जहां से गुजरना आज ‘एग्जाम’ जैसा

Strait of Hormuz आज सिर्फ एक समुद्री रास्ता नहीं, बल्कि एक “रिस्क कॉरिडोर” बन चुका है। हर जहाज जो यहां से गुजरता है, वो सिर्फ माल नहीं, बल्कि कूटनीतिक भरोसा लेकर चलता है। ईरान की विशेष अनुमति के बाद भारतीय जहाजों का इस रास्ते से गुजरना शुरू हुआ है
यानी यह सिर्फ लॉजिस्टिक्स नहीं, डिप्लोमेसी की भी जीत है।

कतर से कच्छ तक: 14 दिन का टेंशन ट्रैक

‘नंदा देवी’ 1 मार्च को कतर के रास लाफान पोर्ट से रवाना हुआ था। करीब दो हफ्ते तक समुद्र में अनिश्चितताओं के बीच सफर करने के बाद यह भारत पहुंचा। यह यात्रा GPS से ज्यादा “ग्लोबल पॉलिटिक्स” पर निर्भर थी जहां हर मोड़ पर सवाल था: “पहुंच पाएगा या नहीं?”

पोर्ट पर क्या होगा आगे?

अब वडीनार एंकरेज पर STS (Ship-to-Ship) ट्रांसफर शुरू होगा। यानि एक जहाज से दूसरे जहाज में LPG ट्रांसफर कर सप्लाई चैन को आगे बढ़ाया जाएगा।

सरल भाषा में समुद्र में ही “गैस का हैंडओवर” होगा, ताकि जमीन तक राहत जल्दी पहुंचे।

सरकार का दावा बनाम ग्राउंड रियलिटी

सरकार का कहना है कि LPG को लेकर चिंता है, लेकिन PNG, CNG और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। साथ ही घरेलू उत्पादन में 36% की वृद्धि भी बताई गई है।

लेकिन सवाल वही पुराना है अगर सब कंट्रोल में है, तो “राहत की खबर” इतनी बड़ी क्यों लग रही है?

एक्सपर्ट व्यू: “यह सिर्फ सप्लाई नहीं, स्ट्रैटेजिक सिग्नल है”

ऊर्जा विशेषज्ञ अमित मित्तल कहते हैं, “India ने जिस तरह से Hormuz route को negotiate किया है, वह सिर्फ LPG सप्लाई नहीं बल्कि global energy diplomacy का strong message है।”

मतलब यह जहाज सिर्फ गैस नहीं, भारत की “डिप्लोमैटिक रीढ़” भी लेकर आया है।

सिलेंडर की आग में छिपी सियासत

यह पूरी कहानी बताती है कि किचन की गैस अब सिर्फ घरेलू मुद्दा नहीं यह अंतरराष्ट्रीय राजनीति का ‘सॉफ्ट बैरोमीटर’ बन चुकी है। आज जहाज पहुंच गया, कल फिर टेंशन हो सकता है। यानी सिलेंडर का नॉब घुमाते वक्त अब सिर्फ गैस नहीं, ग्लोबल पॉलिटिक्स भी जलती है।

Oscars: किस फिल्म ने मचाया धमाका और कौन रह गया खाली हाथ?

Related posts

Leave a Comment