Assi Ghat पर Ajit Pawar को NCP की भावुक विदाई

संजीव पॉल
संजीव पॉल

वाराणसी के पावन Assi Ghat पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कार्यकर्ताओं ने एक भावुक और श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम के तहत महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अजित पवार की अस्थियों का मां गंगा में विधिवत विसर्जन किया।

यह कार्यक्रम पूर्वांचल से आए NCP कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम NCP उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा, यूथ के राष्ट्रीय कार्यकर्ता अरुण दुबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में धनंजय प्रताप सिंह, कालिका प्रसाद दुबे, विजय कुमार विश्वकर्मा, अरविंद कुमार यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मां गंगा में अस्थि विसर्जन, फिर मौन प्रार्थना

Asthi Visarjan के बाद शाम को Ganga Aarti के समय Assi Ghat पर मौजूद हजारों लोगों ने स्वर्गीय अजित पवार जी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

मां गंगा से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं मोक्ष प्राप्त हो।

नेताओं की मौजूदगी ने दिया संदेश

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:

  • हरिश्चंद्र सिंह – प्रदेश अध्यक्ष
  • धनंजय शर्मा – राष्ट्रीय सचिव
  • सलिल कुमार सिंह – प्रदेश उपाध्यक्ष
  • जयप्रकाश तिवारी – प्रदेश उपाध्यक्ष
  • हसीम खान – प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग

ने कहा कि “राजनीति से ऊपर मानवीय संवेदना और श्रद्धा होती है।”

सत्ता नहीं, संस्कार की राजनीति

आज के दौर में जहां राजनीति अक्सर शोर और आरोपों में उलझी रहती है, वहीं Assi Ghat पर हुआ यह आयोजन एक अलग तस्वीर पेश करता है Power नहीं, Prayer की राजनीति।

Related posts

Leave a Comment