236 यात्रियों की अटकी सांसें… लेकिन Kolkata ने बचा ली फ्लाइट

संजीव पॉल
संजीव पॉल

बुधवार दोपहर का वक्त था, आसमान में सब कुछ नॉर्मल लग रहा था… तभी Kathmandu से Istanbul जा रही Turkish Airlines की फ्लाइट में अचानक ऐसा अलर्ट आया, जिसने यात्रियों की धड़कनें बढ़ा दीं।

Pilot ने right engine में possible fire का signal पकड़ा — और यहीं से कहानी ने इमरजेंसी मोड पकड़ लिया।

Mid-Air Alert: “Right Engine Trouble”

सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही Airbus A330-300 ने त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेक-ऑफ किया, crew को engine malfunction का अंदेशा हुआ। बिना समय गंवाए पायलट ने Kathmandu ATC को सूचना दी और एक इंजन बंद कर दिया।

यह वही पल होता है, जब aviation training असली इम्तिहान देती है।

Kolkata बना Life-Saver

Kolkata ATC को 3 बजे के आसपास emergency call मिली, और महज कुछ ही मिनटों में Netaji Subhash Chandra Bose Airport को अलर्ट मोड में डाल दिया गया।

Airport Director Vikram Singh के मुताबिक, “Aircraft safely landed at 2:49 PM. All 236 passengers are safe.”

कोई पैनिक नहीं, कोई अफरा-तफरी नहीं — textbook emergency landing.

236 Passengers Safe, Relief All Around

Flight THY-727 में सवार सभी 236 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। अब सवाल ये नहीं कि engine में आग थी या नहीं, सवाल ये है कि अगर pilot ने एक सेकेंड भी देरी की होती तो?

हम अक्सर airport cleanliness या delay पर नाराज़ होते हैं, लेकिन जब सच में “ज़िंदगी और मौत” का पल आता है तभी समझ आता है कि silent heroes कौन होते हैं: pilots, ATC और ground crew।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, Aircraft inspection जारी है Passengers के लिए alternate travel arrangements की जा रही हैं। बाकी सब जांच के बाद सामने आएगा।

“एक रात, जो तक़दीर बदल सकती है – शब-ए-बरात का असली मतलब”

Related posts

Leave a Comment