“मी लॉर्ड, हमें ही क्यों?” — Supreme Court में ममता बनर्जी का सीधा सवाल

संजीव पॉल
संजीव पॉल

बुधवार को Supreme Court of India में पश्चिम बंगाल में चल रहे Special Intensive Revision (SIR) को लेकर अहम सुनवाई हुई। इस सुनवाई की खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद कोर्ट रूम में मौजूद रहीं और सिर्फ वकीलों पर निर्भर नहीं रहीं, बल्कि खुद भी अपनी बात मजबूती से रखी।

“We are being targeted” — ममता बनर्जी का आरोप

ममता बनर्जी ने कोर्ट में दो टूक कहा, “मी लॉर्ड, पश्चिम बंगाल को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।”

उन्होंने सवाल उठाया कि जब असम और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों, जहां जल्द चुनाव होने हैं, वहां SIR लागू नहीं किया जा रहा, तो फिर सिर्फ बंगाल में ही यह प्रक्रिया क्यों?

उनका तर्क था कि यह फैसला राजनीतिक रूप से selective दिखता है, न कि administrative necessity।

CJI सूर्यकांत की टिप्पणी: सोमवार को होगी अगली सुनवाई

मामले की सुनवाई कर रहे CJI सूर्यकांत ने कहा कि कोर्ट इस मुद्दे को गंभीरता से देखेगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि Election Commission ममता बनर्जी की याचिका पर जवाब दाखिल करे। अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

आधार कार्ड पर क्या बोले CJI?

ममता बनर्जी ने सुनवाई के दौरान Aadhaar Card से जुड़ी समस्याओं का भी जिक्र किया खासतौर पर नाम और स्पेलिंग की गलतियों को लेकर।

इस पर CJI ने साफ कहा, “आधार पर कोर्ट पहले ही लंबी सुनवाई कर चुका है, फिलहाल इस पर कुछ कहना उचित नहीं होगा।”

हालांकि, नाम या स्पेलिंग की त्रुटियों को लेकर चुनाव आयोग से जवाब जरूर मांगा जाएगा।

यही सवाल ममता बनर्जी ने Supreme Court में उठाया — और अब जवाब देना Election Commission की बारी है।

“वोट की दुकान कहां है?” — बनारस में राजभर का सियासी विस्फोट

Related posts

Leave a Comment