शादी वाले घर में जश्न! सोना-चांदी Budget के बाद औंधे मुंह गिरे

सैफी हुसैन
सैफी हुसैन, ट्रेड एनालिस्ट

अगर आपके घर में शादी है और अब तक gold-silver shopping टलती जा रही थी, तो आज का दिन आपके लिए jackpot जैसा है। Budget Day के ठीक बाद सोमवार को भी सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है।

जो गहने कल तक “सोचते हैं” वाली कैटेगरी में थे, आज “चलो ले ही लेते हैं” में आ गए हैं।

MCX पर सोने की तेज फिसलन

MCX पर सुबह करीब 10:35 बजे सोने के भाव में ₹2,289 यानी 1.55% की सीधी कटौती दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद 24 कैरेट सोना ₹1,45,464 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

कल तक जो रेट डराता था, आज वही रेट बुला रहा है।

चांदी तो सीधी ज़मीन पर

चांदी के दामों में गिरावट और भी ज्यादा चौंकाने वाली है। सोमवार को चांदी ₹18,355 यानी 6.91% टूट गई, जिसके बाद इसका भाव ₹2,47,297 प्रति किलो पर पहुंच गया।

हैरानी की बात यह है कि सिर्फ दो दिन पहले चांदी ₹4 लाख प्रति किलो के करीब ट्रेड कर रही थी। इतनी तेजी से उतरी कि निवेशकों को सीट बेल्ट बांधने का मौका भी नहीं मिला।

बजट का ‘Anti-Climax’ Effect

Investors को उम्मीद थी कि Budget 2026 में import duty में राहत मिलेगी। ऐसा नहीं हुआ। उल्टा STT और दूसरे टैक्स नियमों में सख्ती ने शेयर और कमोडिटी मार्केट दोनों में घबराहट पैदा कर दी। डर का नतीजा—पहले बेचो, बाद में सोचो।

जबरदस्त मुनाफावसूली (Profit Booking)

पिछले साल Gold ने करीब 75%, Silver ने करीब 167% का रिटर्न दिया। इतना ऊंचा रिटर्न मिलने के बाद बड़े फंड्स और traders ने risk कम करने के लिए अपनी होल्डिंग बेचनी शुरू कर दी। इसे बाजार की भाषा में कहते हैं—Long Liquidation

मजबूत Dollar, कमजोर Bullion

अमेरिका में चर्चा है कि Kevin Warsh को Federal Reserve का अगला प्रमुख बनाया जा सकता है। Warsh को hawkish माना जाता है, यानी वो ब्याज दरें बढ़ाने के पक्षधर हैं।

जैसे ही यह खबर फैली Dollar Index मजबूत हुआ। Gold और Silver की international prices दबाव में आ गईं। मजबूत डॉलर का सीधा मतलब—कमजोर सोना।

Technical Crash का झटका

चार्ट्स पहले ही इशारा कर रहे थे कि market overbought zone में है। चांदी में आज सुबह MCX पर 17,000–19,000 रुपये की और गिरावट आई, जिससे यह कई हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गई। यानी गिरावट खबरों से नहीं, चार्ट से शुरू हो चुकी थी।

कल तक जो लोग कहते थे— सोना तो आसमान छू रहा है। आज वही पूछ रहे हैं— और गिरेगा क्या?

शादी वालों के लिए यह गिरावट राहत है, निवेशकों के लिए सबक मार्केट हमेशा सीधा नहीं चलता।

रील नहीं, रुद्राभिषेक होगा! केदारनाथ में मोबाइल निकालते ही कटेगा चालान

Related posts

Leave a Comment