
शनिवार को Balochistan एक बार फिर हिंसा की आग में झुलस उठा। Baloch Liberation Army (BLA) ने पूरे प्रांत में एक साथ दर्जनभर से ज्यादा जगहों पर coordinated attacks किए। निशाने पर थे—administrative offices, police posts और military installations।
यह हमला सिर्फ Pakistan के लिए नहीं, बल्कि United States और China के लिए भी एक साफ warning माना जा रहा है।
वजह? Balochistan की जमीन के नीचे छिपा अरबों-खरबों का खजाना।
‘Herof-2’: एक ऑपरेशन, कई मोर्चे
BLA ने इस ऑपरेशन को नाम दिया है—Herof-2। ग्रुप का दावा है कि इसमें 800 से 1,000 fighters शामिल थे।
- Mastung Jail से 30 कैदियों की रिहाई
- Gwadar में 11 प्रवासी मजदूरों की हत्या
- Nushki के Deputy Commissioner का अपहरण
एक साथ हमले हुए:
Quetta, Nushki, Mastung, Dalbandin, Kalat, Kharan, Panjgur, Gwadar, Pasni, Turbat, Tump, Buleda, Mangochar, Lasbela, Kech और Awaran।
मौतों के आंकड़े: दो दावे, एक सच्चाई
Pakistani Army के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 200 तक। BLA का दावा- 84 सुरक्षाकर्मी मारे गए, 18 को जिंदा पकड़ा गया।
Balochistan में numbers हमेशा contested होते हैं, लेकिन नुकसान real होता है।
पाकिस्तान के लिए क्यों इतना अहम है Balochistan?
Area के लिहाज से Balochistan, Pakistan का सबसे बड़ा प्रांत है। इसकी strategic location इसे geopolitical gold बना देती है।
सीमा लगती है Iran और Afghanistan से। Arab Sea तक direct access, Regional trade का सबसे बड़ा gateway और इसी इलाके में है—Gwadar Port।

Gwadar Port और CPEC: China की लाइफलाइन
Gwadar Port, China-Pakistan Economic Corridor (CPEC) का heart माना जाता है। China चाहता है कि Middle East से आने वाला oil और gas Gwadar → Balochistan → Xinjiang (China) पहुंचे।
इससे China को Malacca Strait जैसे लंबे और risky route से छुटकारा मिलेगा। Balochistan अस्थिर हुआ, तो CPEC हिलता है—और यही Beijing की सबसे बड़ी चिंता है।
खनिजों का खजाना, संघर्ष की जड़
Balochistan natural resources से भरा हुआ है:
- Natural Gas
- Coal
- Copper
- Gold
- Rare Earth Minerals
Sui Gas Field आज भी Pakistan की energy backbone है। लेकिन locals का आरोप है कि “Resources हमारी ज़मीन के, फायदा बाहर वालों का।”
US की नजर: सोना, तांबा और Rare Minerals
10 December को America ने ऐलान किया था Reko Diq (Chagai) mines में ₹10,000 करोड़+ investment इसके अलावा Rare minerals extraction और processing के लिए। $500 million का अलग agreement यानी Balochistan सिर्फ rebellion नहीं, resource politics का battlefield है।
Balochistan कम विकसित है, लेकिन दुनिया की बड़ी ताकतों की नजर सबसे पहले यहीं जाती है। School-Hospital पीछे छूट जाते हैं, Gas-Gold पहले दिखते हैं।
यही वजह है कि यहां की हर गोली सिर्फ पाकिस्तान में नहीं गूंजती उसकी echo Washington और Beijing तक जाती है।
अंतरिक्ष में बनेगा AI Data Center, SpaceX और xAI का हो सकता है मर्जर
