
Pakistan के अशांत प्रांत Balochistan में हालिया हिंसा ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। Baloch Liberation Army (BLA) ने दावा किया है कि उसने एक साथ कई शहरों में coordinated attacks कर Pakistani security forces को निशाना बनाया।
BLA के मुताबिक, इन हमलों में करीब 90 सुरक्षाकर्मी मारे गए, जबकि 20 को जिंदा पकड़ लिया गया। दूसरी ओर, Pakistan Army ने पलटवार करते हुए 140 बलूच विद्रोहियों को ढेर करने का दावा किया है।
सच्चाई? हमेशा की तरह—दोनों दावों के बीच कहीं फंसी हुई।
21st Birthday पर लिया ‘Fidayeen’ बनने का फैसला
इन हमलों की सबसे चौंकाने वाली बात—हमलावरों में महिलाएं शामिल थीं। पहली पहचान सामने आई है 24 वर्षीय Asifa Mengal की, जो Nushki (Balochistan) की रहने वाली थी।
- जन्म: 2 October 2002
- BLA जॉइन किया: 21वें जन्मदिन पर
- यूनिट: Majid Brigade (Suicide Wing)
- जनवरी 2024 में लिया Fidayeen बनने का फैसला
BLA का दावा है कि Asifa Mengal ने ही Nushki में ISI Headquarters को टारगेट किया।
Birthday cake नहीं, उसने अपने लिए destiny चुनी—और वो थी बंदूक।
दूसरी महिला हमलावर: Hawa Baloch उर्फ ‘Drosham’?
दूसरी महिला हमलावर की आधिकारिक पहचान अभी साफ नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसे Hawa Baloch बताया जा रहा है।
वीडियो में वह हथियार थामे, मुस्कुराते हुए अपने साथियों से कहती है, “Pakistani government सिर्फ हमारी दबाई गई मां-बहनों पर ताकत दिखाती है… अब Baloch nation को जागना होगा।”

इस बयान ने narrative को और explosive बना दिया है—जहां हथियारों से ज़्यादा symbols डर पैदा करते हैं।
‘Herof 2’—800 से 1000 लड़ाकों का दावा
BLA ने इस पूरे ऑपरेशन को नाम दिया है—‘Herof 2’।
संगठन के मुताबिक, 800–1000 fighters शामिल। Mastung Jail से 30 कैदी छुड़ाए। Gwadar में 11 प्रवासी मजदूरों की हत्या। Nushki के Deputy Commissioner का अपहरण।
हमलों की लोकेशन लिस्ट पढ़कर ही अंदाज़ा लग जाता है कि स्केल कितना बड़ा था, Quetta, Nushki, Mastung, Kalat, Khuzdar, Panjgur, Gwadar, Turbat, Pasni, Awaran और कई अन्य इलाके।
Pakistan की मुश्किल: लड़ाई ज़मीन से ज़्यादा narrative की
Pakistan Defence Minister Khawaja Asif ने भी माना कि इन हमलों में female attackers शामिल थीं। Experts मानते हैं कि यह सिर्फ security breach नहीं, बल्कि psychological warfare है।
जब महिलाएं हथियार उठाती हैं, तो सिर्फ गोलियां नहीं चलतीं—पूरा सिस्टम हिलता है।
“कांग्रेस को बेचा गया!” – नवजोत कौर सिद्धू का Political Outburst
