
Operation Sindoor के बाद दक्षिण एशिया की सामरिक तस्वीर साफ हो गई है। भारत ने जहां अपनी सैन्य तैयारी और रणनीतिक ताकत का संदेश दुनिया को दिया, वहीं पाकिस्तान की हालत औंधे मुंह गिरती रैंकिंग के रूप में सामने आई है।
Global Firepower Index की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत इस वक्त दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना बना हुआ है, जबकि पाकिस्तान टॉप-10 से बाहर फिसल चुका है।
यह सिर्फ रैंकिंग का खेल नहीं, बल्कि Ground Reality का रिफ्लेक्शन है।
Global Military Ranking: कौन कहां?
दुनिया की सैन्य ताकत की लिस्ट में— अमेरिका पहले नंबर पर। रूस दूसरे। चीन तीसरे। भारत चौथे स्थान पर कायम।
भारत का इस पोजिशन पर बने रहना बताता है कि देश की Defence Readiness सिर्फ कागज़ों में नहीं, मैदान में भी मजबूत है।
Why India Stands Strong?
भारत की ताकत सिर्फ संख्या नहीं, संतुलन है— दुनिया की सबसे बड़ी थलसेनाओं में से एक। Modern fighter jets से लैस मजबूत वायुसेना। Blue-water capability वाली ताकतवर नौसेना। Indigenous defence production पर जोर (Make in India), Advanced tech, surveillance और training सिस्टम्स। यानि भारत अब सिर्फ हथियार नहीं खरीदता, रणनीति भी एक्सपोर्ट करता है।
Operation Sindoor ने पाकिस्तान को कैसे किया कमजोर?
Operation Sindoor आतंकवाद के खिलाफ भारत की decisive strike थी। इस ऑपरेशन में सीमा पार मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिससे— आतंकी नेटवर्क को भारी नुकसान। पाकिस्तान की सेना को रणनीतिक झटका। और उसकी Operational Credibility पर सवाल।
ऊपर से पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक संकट, IMF पर निर्भरता, सीमित defence बजट से जूझ रहा है। ऐसे में Operation Sindoor उसके लिए Double Blow साबित हुआ।

Economy vs Army: Pakistan की सबसे बड़ी कमजोरी
पाकिस्तान की गिरती रैंकिंग की बड़ी वजह हथियारों की खरीद में कमी। सैनिकों की ट्रेनिंग पर सीमित खर्च। नई military technology में पिछड़ापन।
जहां भारत defence में future-ready investments कर रहा है, वहीं पाकिस्तान crisis management mode में फंसा है।
“Military ranking किसी देश की पूरी ताकत नहीं बताती, लेकिन उसकी तैयारी, संसाधन और रणनीतिक स्थिति का संकेत जरूर देती है।” और इस संकेत में फिलहाल भारत आगे है।
कभी बराबरी का दावा था, आज तुलना भी भारी पड़ रही है।
Operation Sindoor ने साफ कर दिया— भारत चेतावनी नहीं देता, क्षमता दिखाता है।
UGC का नया नियम, कैंपस में पुरानी आग: Merit vs Equality फिर आमने-सामने
