“Buy Canadian, Beat Trump!” – PM Carney की देशभक्ति अपील

Jyotishna jaiswal
Jyotishna jaiswal

कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney ने देशवासियों से एक भावुक अपील करते हुए कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था बाहरी देशों की वजह से खतरे में है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब समय है कि कनाडा अपनी आर्थिक सुरक्षा खुद सुनिश्चित करे

“जो अपने हाथ में है, उसी पर फोकस करें,” Carney ने अपने वीडियो संदेश में कहा। “कनाडा में बने प्रोडक्ट ही खरीदें। वही सामान खरीदें जिसे बनाने के लिए कनाडा के लोगों ने पसीना बहाया हो। इससे न सिर्फ हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि देश आत्मनिर्भर भी बनेगा।”

यह अपील सीधे अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा 100% टैरिफ लगाने की धमकी के जवाब में आई है। Trump ने यह चेतावनी कनाडा को दी क्योंकि Carney ने हाल ही में चीन के साथ बड़ा व्यापारिक समझौता किया, जिसमें चीन से आयातित उत्पादों पर टैरिफ कम कर दिए गए।

Mark Carney ने कहा कि कनाडा की घरेलू उत्पादन और रक्षा उद्योग को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने से ही अमेरिका जैसे बड़े पड़ोसी के दबाव का मुकाबला किया जा सकता है।

आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि Carney की यह अपील सिर्फ आर्थिक रणनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रीय भावनाओं को जगाने की कोशिश भी है। वैश्विक बाज़ार में बढ़ते तनाव और टैरिफ को लेकर चल रहे संघर्ष के बीच, देशों का फोकस अब आत्मनिर्भर बनने पर ज्यादा बढ़ रहा है।

Carney का यह कदम Trump को “कनाडा को अपना हिस्सा साबित करो” वाले संदेश का जवाब भी माना जा सकता है। एक तरफ अमेरिका धमकी दे रहा है, दूसरी तरफ Carney देशवासियों से कह रहे हैं, “भाई, अपने घर की चीज़ें ही खाओ, बाकी सब छोड़ दो।”

इस आंदोलन में केवल घरेलू उद्योगों को लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि कनाडाई नागरिकों में राष्ट्रीय गर्व की भावना भी बढ़ेगी। Carney की यह अपील “Buy Local, Build Canada” मिशन का हिस्सा है, जो आने वाले महीनों में कनाडा की आर्थिक दिशा तय कर सकता है।

वैश्विक व्यापार में बदलाव, टैरिफ युद्ध और आत्मनिर्भरता की बढ़ती मांग के बीच, Carney की यह अपील यह साफ़ संकेत देती है कि “Globalization अब पहले जैसी नहीं रही, अब Nationalization का समय है।”

Related posts

Leave a Comment