TMC को बड़ा झटका: राज्यसभा सांसद बेनजीर नूर कांग्रेस में शामिल

अजमल शाह
अजमल शाह

पश्चिम बंगाल की राजनीति में assembly election से पहले बड़ा political earthquake आया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी Trinamool Congress (TMC) को करारा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद बेनजीर नूर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

यह सिर्फ पार्टी बदलने की खबर नहीं, बल्कि Bengal power balance में संभावित बदलाव का संकेत माना जा रहा है.

कांग्रेस HQ में हुआ बड़ा ऐलान

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बेनजीर नूर ने पार्टी नेताओं जयराम रमेश, गुलाम अहमद मीर और शुभंकर सरकार की मौजूदगी में कांग्रेस जॉइन की.

उन्होंने साफ शब्दों में कहा — “मैंने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. सोमवार को राज्यसभा से भी resign करूंगी. कांग्रेस की secularism, development और peace की ideology पर मुझे भरोसा है.”

यह बयान सीधे तौर पर TMC की विचारधारा पर सवाल खड़े करता है.

मालदा सीट पर कांग्रेस का तुरुप का इक्का?

बेनजीर नूर कोई नया नाम नहीं हैं. 2009 से 2019 तक दो बार लोकसभा सांसद। मालदा से मजबूत जनाधार। कांग्रेस के traditional वोट बैंक में अच्छी पकड़।

Political circles में चर्चा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में मालदा से उम्मीदवार हो सकती हैं. इससे कांग्रेस को वहां revival का बड़ा मौका मिल सकता है.

ममता बनर्जी के लिए Warning Bell?

Opposition का कहना है कि “आज एक सांसद गई है, कल संगठन जाएगा.”

हालांकि TMC इसे व्यक्तिगत फैसला बता रही है, लेकिन election timing इसे strategic blow बनाता है.

बंगाल की सियासत में loyalty अक्सर ideology से नहीं, opportunity से तय होती है. आज जो “दीदी” थीं, वही कल “दिल्ली का दरवाज़ा” बन जाती हैं. सवाल यही है — क्या यह सिर्फ Exit है या TMC के अंदर brewing discontent का trailer?

बंगाल की राजनीति अब “One Party Show” से Multi-Corner Contest की तरफ बढ़ती दिख रही है.

शैम्पेन की फुलझड़ियों से लगी आग, Swiss Ski Resort में 40 की मौत

Related posts

Leave a Comment