
बिहार की राजनीति में एक दौर का सबसे पहचानने वाला पता—10 Circular Road, Patna—अब इतिहास बनने की ओर है। लंबे समय से लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार का आधिकारिक ठिकाना रहे इस सरकारी बंगले को अब आखिरकार खाली किया जा रहा है।
बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी नोटिस के बाद, जिस बंगले को खाली करने से राबड़ी देवी लंबे समय तक इनकार करती रहीं, अब वहां से लालू परिवार का सामान चुपचाप शिफ्ट किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, छोटे-बड़े घरेलू सामान को रात के अंधेरे में बाहर निकाला जा रहा है।
दिन में राजनीति, रात में packing!
नोटिस के बाद भी टली थी विदाई
एनडीए सरकार के गठन के बाद 25 नवंबर को राबड़ी देवी को 10 Circular Road बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में साफ कहा गया था कि एक महीने के भीतर आवास खाली करना होगा।
हालांकि, राबड़ी देवी ने इसे सरकार की “राजनीतिक साजिश” बताते हुए बंगला खाली करने से साफ इनकार कर दिया था। लेकिन 25 दिसंबर की रात से हालात बदलते दिखे और शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई।
2006 से लालू परिवार का पावर एड्रेस
साल 2006 से लालू परिवार इसी बंगले में रह रहा था। यह सिर्फ एक आवास नहीं, बल्कि RJD की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र भी रहा। समर्थक, नेता और कार्यकर्ता—सबका रास्ता इसी पते पर आकर खत्म होता था।
राबड़ी देवी को यह बंगला विधान परिषद सदस्य होने के नाते आवंटित किया गया था। लेकिन नई सरकार बनने के बाद ज्यादातर विधायकों और विधान पार्षदों को नए सरकारी आवास दे दिए गए।

39 Harding Road पर मिला नया सरकारी बंगला
सरकार की ओर से राबड़ी देवी को 39 Harding Road पर नया सरकारी आवास अलॉट किया गया। लेकिन राबड़ी देवी ने वहां शिफ्ट होने से इनकार कर दिया और कहा कि यह फैसला उन्हें परेशान करने के इरादे से लिया गया है।
सरकार कहे—“नया घर”, राबड़ी जी कहें—“पुराना ही ठीक!”
अब कहां शिफ्ट होगा लालू परिवार?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि लालू यादव और राबड़ी देवी का अगला ठिकाना क्या होगा?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पटना के महुआबाग इलाके में लालू परिवार का निजी बंगला बन रहा है। RJD नेताओं का कहना है कि लालू परिवार सरकारी आवास की बजाय अपने प्राइवेट घर में रहना पसंद करेगा। हालांकि, यह बंगला अभी पूरी तरह तैयार नहीं है, इसलिए फिलहाल यह साफ नहीं है कि परिवार तुरंत कहां शिफ्ट होगा।
10 Circular Road खाली होना सिर्फ एक घर बदलने की कहानी नहीं है, बल्कि बिहार की बदलती सत्ता और राजनीति का प्रतीक भी है।
बिजली चोरी पकड़ी गई? घबराइए नहीं! मिला ‘बिल्ली को दूध’ वाला राहत पैकेज
