Pakistan: ISI के Ex-Boss को 14 साल! आखिर इतनी जल्द बाजी क्यों?

अजमल शाह
अजमल शाह

पाकिस्तान में कुछ भी “पहली बार” होने की खबर आ जाए, तो समझ जाइए कि मामला वाकई गंभीर है। और इस बार पहली बार हुआ है— ISI के पूर्व चीफ फैज़ हमीद की गिरफ्तारी और अब मिलिट्री कोर्ट से 14 साल की सजा।

करीब 15 महीने तक चली कोर्ट मार्शल प्रक्रिया के बाद पाकिस्तानी आर्मी ने बताया कि फैज़ को चार बड़े आरोपों में दोषी पाया गया है— राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होना। Official Secrets Act का उल्लंघन। सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग। पर्सनल लोगों को नुकसान पहुंचाने की कार्रवाई। लेकिन हाँ… पाकिस्तान है, इसलिए अपील का हक अभी भी है।
मतलब कहानी अभी खत्म नहीं, Episode 2 बाकी है!

इमरान खान कनेक्शन—क्या यही सबसे बड़ा कारण?

फैज़ हमीद को इमरान खान का सबसे करीबी और भरोसेमंद अफसर माना जाता था। और पाकिस्तान की राजनीति में एक नियम है— “इमरान का दोस्त, सिस्टम का दुश्मन!”

इससे पहले अगस्त 2023 में फैज़ को आर्मी ने हाउसिंग घोटाले में उठाया था। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया—जांच करो। फिर शुरू हुआ कोर्ट मार्शल। और अब 14 साल की जेल। पाक इतिहास में ये भी “पहली बार” कि पूर्व ISI चीफ जेल भेजा गया।

कौन हैं फैज़ हमीद?

  • पाकिस्तान आर्मी के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल
  • 2019 से 2021 तक ISI के DG
  • जन्म: चकवाल, पाकिस्तान
  • 1987 में आर्मी ज्वाइन
  • क्योटा स्टाफ कॉलेज ग्रेजुएट
  • बलूच रेजीमेंट में सर्विस

ISI के दौरान अफगानिस्तान, तालिबान और इमरान सरकार—इन तीनों का कॉम्बिनेशन फैज़ हमीद को पाकिस्तान की राजनीति में सबसे शक्तिशाली बनाता था। और जितनी ताकत, उतने ही रिस्क।

सबसे बड़ा आरोप—5 अरब की रिश्वत!

अल-कादिर ट्रस्ट स्कैम केस में फैज़ पर 5 अरब रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। ये खुलासा किसी विपक्ष ने नहीं, बल्कि इमरान खान के ही दोस्त और पूर्व मंत्री फैजल वाबडा ने किया।

याद है?
मई 2023 में इसी केस में इमरान खान गिरफ्तार हुआ था और पूरा पाकिस्तान फूटा पड़ा था—

  • 8 लोग मारे गए
  • GHQ पर हमला
  • जिन्ना हाउस में आग

अब वही केस फैज़ हमीद को 14 साल जेल तक ले आया है।

पाकिस्तान में राजनीति और सेना का रिश्ता ऐसा है— “अगर आज दोस्त हो… तो कल आरोपी भी हो सकते हो।” और फैज़ हमीद इसका नया Example बन गए।

अक्षय खन्ना का Fa9la Song को लिख के दे रहे- रट्टा मार फुल भौकाल मारना

Related posts

Leave a Comment