“वंदे मातरम् —शाह का तीर, खड़गे का जवाब और सदन में महाभारत!”

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

संसद का शीतकालीन सत्र इस बार ठंड से कम और राजनीति की गर्मी से ज़्यादा प्रभावित दिख रहा है। SIR, BLO की मौतों से लेकर Indigo crisis तक—हर मुद्दे पर हंगामा हो रहा है। और आज तो वंदे मातरम् ने सदन का बारometer ही बढ़ा दिया।

Amit Shah का अटैक मोड: “वंदे मातरम् का विरोध कांग्रेस के DNA में”

राज्यसभा में चर्चा शुरू करते ही गृह मंत्री अमित शाह ने सीधे इतिहास में छलांग लगा दी। उनका कहना था— “नेहरू जी ने वंदे मातरम् के दो टुकड़े कर दिए। तुष्टिकरण के लिए गीत का विरोध हुआ। जब वंदे मातरम् 100 साल का हुआ—देश को ही बंदी बना दिया गया।

सदन में यह बयान गया और विपक्ष की सीटों पर WiFi full speed की तरह तुरंत प्रतिक्रिया मिल गई—शोर, हंगामा, नारे।

शाह ने यह भी कहा कि कुछ लोग इसे बंगाल चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि “वंदे मातरम् केवल बंगाल का नहीं, भारत की आत्मा है।

Kharge का पलटवार: “60 सालों से वंदे मातरम् गा रहा हूं”

शाह को सुनने के बाद नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंच पर आए और स्पीच शुरू करने से पहले खुद “वंदे मातरम्” बोलकर माहौल सेट कर दिया।

उन्होंने कहा— मैं 60 सालों से ये गीत गा रहा हूं… कुछ लोग अभी शुरू हुए हैं। कांग्रेस ने ही बंकिमचंद्र को मंच दिया था। आजादी की लड़ाई में इस गीत के पीछे सबसे पहले हम थे। उनका यह तंज सीधे सत्ता पक्ष की ओर उड़ा—और वहीं जाकर लैंड भी हुआ।

Vande Mataram: Debate or Political Event?

सत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, क्योंकि जैसे ही बहस शुरू हुई, दोनों पक्षों ने इसे ideology vs nationalism का डिबेट बना दिया। कुछ इसे चुनावी गर्मी मान रहे हैं। कुछ इसे इतिहास की बहाली। और कुछ इसे सिर्फ “TRP वाली राजनीति” बता रहे हैं।

लेकिन इतना तय है—वंदे मातरम् सिर्फ गीत नहीं रहा, हर बार राजनीति का असली crowd-puller साबित होता है।

शाह का राष्ट्रवाद पिच: “जवान के मुंह पर एक ही मंत्र—वंदे मातरम्!”

गृह मंत्री ने चर्चा को भावनात्मक मोड़ देते हुए कहा कि सीमा पर लड़ता जवान अंतिम क्षण में भी यही कहता है—“वंदे मातरम्”। सदन में इस लाइन पर सन्नाटा भी छाया और ताली भी बजी।

Session का सार: इतिहास, राजनीति और high-voltage debate का combo

आज का सत्र एकदम Bollywood script जैसा रहा—

  • Hero: इतिहास
  • Villain: राजनीतिक आरोप
  • Plot Twist: खड़गे का “मैं 60 साल से गा रहा हूं”
  • Climax: शाह का “DNA” वाला बयान

और दर्शक? पूरा देश—LIVE watching mode में।

2025 की कारों का महामुक़ाबला! Nexon- Creta टॉप पर, बाकी लाइन में खड़ी

Related posts

Leave a Comment