चार एनकाउंटर: सलमान खान फायरिंग केस वाला गैंगस्टर भी दबोचा

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

हरियाणा और पंजाब की पुलिस ने साफ मैसेज भेज दिया है — अब कोई भी गैंगस्टर, आतंकवादी, या “भाई का भाई” भी बच नहीं पाएगा।
सलमान खान के घर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर हो या ISI का हैंडलर—सबके सब एक ही दिन में पुलिस के रडार पर आकर एनकाउंटर स्पेशल में शामिल हो गए।

लुधियाना से Amritsar तक—चार एनकाउंटर, भारी हथियार बरामद

पंजाब में अकेले तीन एनकाउंटर हुए और हरियाणा के रोहतक में एक। गोलियों की आवाजें ऐसे गूंज रही थीं जैसे पुलिस ने क्राइम को One-Day Series की तरह निपटाने का फैसला कर लिया हो।
हैंड ग्रेनेड, पिस्टल, कारतूस… पूरा ‘टेलीकास्ट’ मिला।

सलमान खान फायरिंग केस—गैंगस्टर ने खुद कबूला

लुधियाना में पकड़े गए आतंकियों के ISI और पाकिस्तान से लिंक मिले। पूछताछ में एक आरोपी ने कहा— “हां, सलमान खान के घर जो फायरिंग हुई थी… वो मेन रोल मैंने ही निभाया था।” यह वही गैंग है जिसका मास्टरमाइंड हरि उर्फ हैरी ISI के इशारे पर काम करता था।

फिरोजपुर: RSS नेता हत्याकांड का शूटर भी पकड़ा गया

कुछ दिन पहले RSS नेता नवीन अरोड़ा की हत्या हुई थी। मुख्य शूटर गुरसिमरन उर्फ काला एक एनकाउंटर में घायल हुआ और पकड़ा गया।
उसका विदेशी हैंडलर अब भी बाहर है, लेकिन पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है।

Amritsar: ISI का एजेंट ‘हैरी’ एनकाउंटर में ढेर

आईएसआई से सीधा संपर्क में रहने वाला हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी, जेल से लौटकर फिर से ‘इंटरनेशनल टेरर सर्विस’ में एक्टिव था। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की — और उसके जवाब में उसने गोलियां चलाईं। फिर हुआ एनकाउंटर — और हैरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

रोहतक: सपना मर्डर केस के आरोपी रातों-रात धराए

रोहतक पुलिस की CIA टीम ने आधी रात को ऑपरेशन चलाया। सपना हत्याकांड के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर धरे गए। गांव में फैला दहशत का माहौल अब थोड़े ‘राहत मोड’ में है।

पुलिस ने शायद यह वीकेंड क्राइम के लिए ‘ब्लैक फ्राइडे’ की तरह मान लिया — “देखते हैं आज कितने गैंगस्टर ऑफर में मिल जाते हैं!”
लोगों का कहना है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो पंजाब-हरियाणा को जल्द ही “Crime-Free Zone” घोषित कर दिया जाएगा।

“बिहार में फिर नीतीश! कैबिनेट में कौन हिट—कौन फिट? पूरी लिस्ट आउट!”

Related posts

Leave a Comment