CM का ‘SIR Move’—फॉर्म भरा, मैसेज दिया: वोटर वेरिफिकेशन है ज़रूरी

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

भारत के लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए चल रही SIR (Special Intensive Revision) मुहिम अब ज़मीनी स्तर पर तेजी पकड़ रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वयं SIR फॉर्म भरकर एक बड़ा संदेश दिया— “सशक्त लोकतंत्र की नींव है सत्यापित मतदाता।”

मतलब साफ— “पहले डेटा ठीक करो, फिर लोकतंत्र चमकेगा!”

CM ने भरा SIR फॉर्म: Gorakhpur से दिया संदेश

गोरखपुर में उन्होंने अपना गणना प्रपत्र स्वयं भरकर उपलब्ध कराया। यह एक तरह से जनता को “Example से सीखने” वाला मोमेंट था।उनका संदेश, “आपका छोटा सा प्रयास भारत के लोकतंत्र को विशाल रूप से मजबूत करता है।”

यानि सरकार का वर्ज़न—“फॉर्म भरो, भविष्य संवारो।”

क्यों ज़रूरी है Verified Voter?

CM के संदेश का सार—

  • गलत एंट्री हटेंगी
  • बूथ लिस्ट साफ होगी
  • फर्जी वोटर घटेंगे
  • चुनाव और पारदर्शी होंगे

कुल मिलाकर— “डेटा साफ = लोकतंत्र साफ स्वच्छ सुंदर।”

भारतीयों का फॉर्म देखकर पुराना डर जगना स्वाभाविक है— पर यह फॉर्म GST, IT Return या कॉलेज एडमिशन वाला नहीं है! सीधा-सादा, लो-स्टेस, हाई-इम्पैक्ट फॉर्म। लोकतंत्र को मसलन “Detox” देने वाला।

“आपका 2 मिनट = देश का 100% स्ट्रॉन्गर वोटर सिस्टम”

CM की अपील के बाद संदेश साफ है— आप सभी SIR फॉर्म अवश्य भरें। देश का सबसे सरल लोकतांत्रिक व्यायाम— बस एक फॉर्म!

Related posts

Leave a Comment