
भारत पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगने की आशंका से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कूटनीति में हलचल मच गई है।
अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने संकेत दिए हैं कि रूस से तेल खरीदने वाले देशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है — और इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है।
हालांकि अभी तक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जिस बिल को उन्होंने साइन किया है, उसने बाजार और सरकार—दोनों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
भारतीय राजदूत की डैमेज कंट्रोल कोशिश
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने सीनेटर ग्राहम से मुलाकात कर साफ किया कि भारत ने रूस से तेल की खरीद कम कर दी है। भारत किसी भी तरह रूस की “war economy” को फंड नहीं कर रहा।
क्वात्रा ने आग्रह किया कि यह जानकारी राष्ट्रपति ट्रंप तक पहुंचाई जाए और भारतीय आयात पर टैरिफ कम करने पर विचार हो।
डिप्लोमैसी की भाषा में कहें तो — “तेल कम लिया है, टैरिफ भी कम रखिए।”
Trump Sanctions Bill: क्या है पूरा मामला?
सीनेटर ग्राहम के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने Bipartisan Russia Sanctions Bill को मंजूरी दे दी है।
इस बिल के तहत:
- रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर
- करीब 500% तक टैरिफ लगाया जा सकता है
- चीन, भारत, ब्राजील जैसे देश सीधे टारगेट पर
ग्राहम ने कहा कि यह बिल यूक्रेन के समर्थन में लाया गया है, क्योंकि “पुतिन सिर्फ बातें कर रहे हैं, जबकि निर्दोष लोगों का खून बह रहा है।”

डेटा बोल रहा है: भारत ने सच में तेल कम खरीदा
रियल-टाइम डेटा कंपनी Kpler के मुताबिक:
- नवंबर 2025: 18.4 लाख बैरल/दिन
- दिसंबर 2025: 12 लाख बैरल/दिन
यह दिसंबर 2022 के बाद सबसे कम रूसी कच्चे तेल की खरीद है। यानी भारत ने ब्रेक लगाया है, लेकिन अमेरिका अभी भी एक्सीलेरेटर दबाने के मूड में दिख रहा है।
अब अगला स्टेप: US Senate Voting
लिंडसे ग्राहम ने बताया कि इस बिल पर अगले हफ्ते US Senate में वोटिंग हो सकती है। बिल पास होता है और सख्ती से लागू किया गया, तो भारतीय एक्सपोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, ग्लोबल सप्लाई चेन सब पर भारी असर पड़ सकता है।
Global Oil = Global Politics
दुनिया में अब तेल सिर्फ एनर्जी नहीं, जियोपॉलिटिकल हथियार है। कम खरीदो — शक, ज्यादा खरीदो — सज़ा और बीच में हो भारत — तो टैरिफ तय!
भारत ने रूस से तेल की खरीद घटाकर साफ संकेत दिया है कि वह संतुलित विदेश नीति चाहता है। अब गेंद अमेरिका के पाले में है — क्या वह डेटा देखेगा या डंडे से डिप्लोमैसी करेगा?
पेट में औजार! Lucknow के Era Hospital की Surgery Horror Story
