4 मई 2025 राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

लेखक – पंडित भगत राम

मेष राशि – मानसिक शांति बनी रहेगी, लेकिन धैर्य की कमी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी, मगर व्यापार में सुधार के संकेत हैं। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। नौकरी में तबादले के योग हैं और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख बढ़ेगा और मित्रों संग यात्रा संभव है। कभी आशावादी तो कभी निराशावादी भाव मन में रह सकते हैं। जोश और उत्साह कार्यों में ऊर्जा देंगे, पर सेहत का ध्यान जरूरी है।

वृष राशि – संयम बनाए रखें और क्रोध से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन कुछ परेशान रहेगा, जिससे आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। कपड़े उपहार में मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी, लेकिन धैर्य की परीक्षा हो सकती है।

मिथुन राशि – नकारात्मक विचार मन पर हावी हो सकते हैं। आय की तुलना में खर्च ज्यादा होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा, लेकिन पिताजी की सेहत चिंता का विषय हो सकती है। धार्मिक संगीत की ओर रुझान रहेगा। मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी और सम्मान भी प्राप्त होगा।

कर्क राशि – आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी लेकिन मन थोड़ा अशांत रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और मित्रों का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, पर वाहन संबंधित खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी के सिलसिले में यात्रा संभव है। शिक्षा में सफलता और धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार का साथ मिलेगा।

सिंह राशि – शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। घर में धार्मिक गतिविधियाँ हो सकती हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी और रहन-सहन थोड़ा अस्त-व्यस्त रह सकता है। मानसिक शांति के साथ भवन सुख की प्राप्ति संभव है। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और चिड़चिड़ेपन से बचें। कारोबार में लाभ बढ़ेगा।

कन्या राशि – मन में आशा और निराशा दोनों के भाव रह सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है, लेकिन मन अशांत रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं। धन की बचत में कमी आएगी और जीवनसाथी से तकरार हो सकती है।

तुला राशि – मानसिक शांति के साथ-साथ आत्मविश्वास में थोड़ी कमी हो सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। वाहन व कपड़ों पर खर्च बढ़ सकता है। व्यापार पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक सहयोग रहेगा और धार्मिक यात्रा संभव है। खर्च बढ़ेंगे, लेकिन परिवार में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि – बातचीत में संयम रखें। पुराने मित्र से पुनः संपर्क हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। खानपान में रुचि बढ़ेगी और किसी मित्र के सहयोग से नई आमदनी के स्रोत बन सकते हैं। मन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

धनु राशि – संयम बनाए रखें और क्रोध से बचें। शिक्षा में अड़चनें आ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, पर संपत्ति संबंधी खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। वाहन सुख की प्राप्ति होगी और परिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। संतान की सेहत बिगड़ सकती है। ऑफिस में मतभेद से सावधान रहें।

मकर राशि – मन में बेचैनी और आलस्य रहेगा। संपत्ति से आय के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन संभव है और किसी अन्य स्थान पर जाना पड़ सकता है। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और संतान से सुख की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि – मित्र की मदद से नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। आमदनी बढ़ेगी लेकिन यात्रा में खर्च अधिक होगा। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और बहनों के सहयोग से नया व्यापार शुरू हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन ऑफिस में मतभेद हो सकते हैं।

मीन राशि – भावनाओं पर नियंत्रण रखें और आत्मसंयम बनाए रखें। संतान की सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में उन्नति के योग बन सकते हैं। खर्च अधिक होंगे और रहन-सहन में अव्यवस्था रहेगी। मन अशांत और स्वभाव चिड़चिड़ा रह सकता है। आय बाधित हो सकती है और कार्यभार बढ़ सकता है।

Related posts

Leave a Comment