
22 नवंबर 2008 को कराची तट से निकलने वाली एक छोटी नाव में बैठा 10 आतंकियों का दल कुछ ही दिनों बाद भारत के इतिहास को हमेशा के लिए बदलने वाला था।
10800 रुपये, एक मोबाइल फोन और दिमाग में भरी नफरत—बस इतना सामान लेकर वे निकले और मुंबई पर 26/11 का हमला हुआ।
यह सिर्फ हमला नहीं था, यह भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सबसे बड़ा सवाल था।
1. CSMT: कसाब-इस्माइल की बर्बर शुरुआत
रात 9:30 बजे जैसे ही कसाब और इस्माइल CSMT स्टेशन पहुंचे… भीड़ भरे प्लेटफॉर्म पर AK-47 की तड़तड़ाहट से 58 लोगों की जान चली गई और 104 घायल हो गए। ये 21वीं सदी में हिंदुस्तान का सबसे दर्दनाक पहला दृश्य था।
2. Leopold Café: जहां हंसी ठहाके पल भर में चीखों में बदले
बाबर और नासिर ने मशहूर लियोपोल्ड कैफे में घुसकर दो ग्रेनेड फेंके और अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें 11 लोग मारे गए— और मुंबई का nightlife हमेशा के लिए बदल गया।
3. Nariman House: बंधकों की डरावनी रात
अशफाक और अबू सुहैल ने नरीमन हाउस में कई लोगों को बंधक बनाया। यहां ऑपरेशन सबसे लंबा और मुश्किल रहा।
4. Taj Hotel: 100 साल पुराने heritage पर हमला
ताज होटल आतंकी हमलों का मुख्य युद्धक्षेत्र बन गया। अब्दुल रहमान और जावेद ने होटल में धावा बोला, लोगों को बंधक बनाया और कई को मार दिया। NSG की कार्रवाई में घंटों की लड़ाई चली। धधकती इमारत के visuals आज भी लोगों को याद हैं।
5. Oberoi-Trident: दूसरी तरफ़ भी खौफ
यहां फहदुल्ला और अब्दुल रहमान ने हमला किया और 35 लोगों की जान ले ली। 28 नवंबर को दोनों आतंकी ढेर किए गए।
6. Kasab: एकमात्र जिंदा पकड़ा गया आतंकी
CSMT से भागने के बाद कसाब और इस्माइल ने कार हाईजैक की, कामा अस्पताल पहुंचे, और पुलिस पर गोलीबारी की। चेकपोस्ट पर एनकाउंटर में इस्माइल मारा गया और कसाब ज़िंदा पकड़ा गया— जो भारत के लिए एक सबूत का पिटारा साबित हुआ।
21 नवंबर 2012 को उसे फांसी दे दी गई।

7. मीडिया पर पहली बार लाइव कवरेज बैन
हमले के दौरान पहली बार सरकार ने मीडिया को सख्त एडवायजरी जारी की “सैन्य ऑपरेशन का LIVE कवरेज नहीं होगा।”
क्योंकि टीवी पर दिखने वाली हर मूवमेंट आतंकियों तक पाकिस्तान के जरिए पहुंच रही थी।
8. 166 नागरिक और 18 वीर शहीद
इस हमले में:
- 166 नागरिक
- 18 पुलिस/सुरक्षा बल के जवान
शहीद हुए।
शहीदों में शामिल:
- हेमंत करकरे
- अशोक काम्टे
- विजय सालस्कर
- मेजर संदीप उन्नीकृष्णन
- तुकाराम ओम्बले
इनकी बहादुरी आज भी हर भारतीय का सीना चौड़ा कर देती है।
9. Taj-Oberoi को भारी नुकसान
ताज और ओबेरॉय दोनों को भारी नुकसान हुआ— खासकर उनकी heritage संरचनाओं को। लेकिन दुख और राख के बीच भी मुंबई का spirit वही था—“The show must go on.”
10. भारत की सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव
26/11 के बाद भारत ने अपने तटीय और समुद्री सुरक्षा की रीढ़ मजबूत कर दी:
मुख्य सुधार:
- नौसेना को प्रमुख जिम्मेदारी
- तटीय रडार चेन
- JOCs (Joint Operation Centres)
- सागर प्रहरी बल (80 तेज नावें, 1000 जवान)
- AIS सिस्टम
- एजेंसियों के बीच real-time coordination
भारत की सुरक्षा अब पहले से कहीं ज़्यादा मजबूत है।
आपकी ईमेल ‘ट्यूशन’—Google को AI सिखाने से पहले ये सेटिंग्स ऑफ कर दें
