
31 दिसंबर — साल का सबसे बिजी और कमाऊ दिन, लेकिन इस बार यही दिन Zomato और Swiggy के लिए सबसे बड़ा रिस्क भी बन गया।
डिलीवरी वर्कर्स ने बेहतर सैलरी, बीमा और सोशल सिक्योरिटी की मांग को लेकर हड़ताल का ऐलान कर दिया था।
हड़ताल के असर से बचने के लिए अब Zomato और Swiggy ने New Year Eve पर इंसेंटिव और पेडआउट बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
“14–16 घंटे सड़क पर, फिर भी कमाई कम” – डिलीवरी एजेंट
डिलीवरी पार्टनर्स का आरोप है कि 14 से 16 घंटे सड़कों पर रहने के बाद भी adequate earning नहीं होती। ऑर्डर कैंसिल होने पर नुकसान डिलीवरी एजेंट को झेलना पड़ता है। बीमा, सोशल सिक्योरिटी और बेहतर working conditions की भारी कमी है। यही वजह है कि TGPWU, IFAT और Gig & Platform Service Workers Union ने संयुक्त बयान जारी कर 31 दिसंबर 2025 को ऑल-इंडिया गिग वर्कर्स स्ट्राइक की अपील की है।
Zomato का ऑफर: Peak Hours में कमाई का लालच
Zomato ने हड़ताल के खतरे को देखते हुए New Year Eve Special Incentive Plan लॉन्च किया है। Peak Hours (6 PM – 12 AM) प्रति ऑर्डर ₹120–₹150 तक कमाई। पूरे दिन में ₹3000 तक संभावित कमाई। फिलहाल Order Cancellation और Denial Penalty हटाई गई। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि ये सुविधा temporary है।
Swiggy भी मैदान में: 2 दिन में ₹10,000 तक मौका
Swiggy ने भी अपने डिलीवरी पार्टनर्स को लुभाने के लिए बड़ा दांव खेला है:
- 31 दिसंबर + 1 जनवरी
- ₹10,000 तक कमाने का मौका
- New Year Eve की 6 घंटे की पीक विंडो में ₹2000 तक की earning
Strike बनाम Survival
New Year Eve की रात Order Volume पूरे साल में सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में Zomato, Swiggy, Blinkit, Zepto और Instamart जैसी कंपनियों के लिए Delivery Partners की गैरमौजूदगी = Direct Revenue Loss

यही वजह है कि कंपनियां अब Incentives से Strike Neutralize करने की कोशिश कर रही हैं।
साल में एक दिन “Value”, बाकी 364 दिन “Algorithm”
साल भर जिस गिग वर्कर को “Low Demand” “Dynamic Pricing” “Algorithm Decision” का हवाला दिया जाता है, उसी को 31 दिसंबर को कहा जा रहा है —“Aaj aao, paisa hi paisa hai!”
सवाल ये है कि क्या New Year Eve का बोनस पूरे साल की थकान भरपाई कर पाएगा?
बंगाल में वोट नहीं, डर पड़ता है! Amit Shah का बड़ा वार
