पंचांग के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।
प्रवासी होना अब डर जैसा है” – शकीरा का ट्रंप पर तगड़ा वार
मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
वृषभ (Taurus): आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। उच्चाधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। कानूनी मामलों का निराकरण होने के योग बन रहे हैं। आज आप उधार वापस लौटा पाने की स्थिति में रहेंगे।
मिथुन (Gemini): आज आपको मित्रों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेशी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं। प्रतिद्वन्दी आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। सन्तान की गतिविधियों पर नजर रखें। गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।
कर्क (Cancer): आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा। आपके ऊपर अच्छे प्रदर्शन का दबाव हो सकता है। धैर्यवान होकर कार्य करें। माता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में धन की कमी को लेकर समस्या हो सकती है।
सिंह (Leo): आज कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कार्यशैली में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मैनेजमेन्ट से जुड़ी परेशानियों का निवारण होगा। नई संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आपके प्रति सम्मान भाव बढ़ेगा।
कन्या (Virgo): आज अधिकारियों के साथ बहसबाजी से दूर रहें। कुछ लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। सरकारी कार्यों को लेकर ज्यादा आशावादी न रहें।
तुला (Libra): आज का दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल रहेंगी। नई जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। गुप्त शत्रुओं को लेकर सावधान रहें।
वृश्चिक (Scorpio): आज आपको प्रतिज्ञा अथवा वचन देने से बचना चाहिए। प्रेमी जन के साथ रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। व्यवसाय में अनुबंध को लेकर सावधानी रखें। पुराना रोग वापस लौट कर आ सकता है। शुगर के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
धनु (Sagittarius): आज कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। जॉब में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। उच्च अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर धन खर्च होगा। पेट में गैस की शिकायत हो सकती है। खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें।
मकर (Capricorn): आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आप अपने बुद्धिमत्ता से इन्हें पार कर लेंगे। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत चिंता का कारण बन सकती है। प्रेम जीवन में तालमेल बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा।
कुंभ (Aquarius): आज का दिन उन्नति और प्रसन्नता लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आपके सुझावों की सराहना की जाएगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी की उपलब्धि से खुशी होगी और आपकी सेहत अच्छी रहेगी। ध्यान और योग का अभ्यास करने से मानसिक शांति बनी रहेगी।
मीन (Pisces): आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें पार कर लेंगे। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत चिंता का कारण बन सकती है। प्रेम जीवन में समझदारी से काम लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखें।