सुबह ठंड, दोपहर गर्मी… शरीर कन्फ्यूज! डॉक्टर बोले-नहीं संभले तो बीमारी तय

स्वास्थ्य विशेषज्ञ
स्वास्थ्य विशेषज्ञ, डॉ. आशुतोष दुबे

सुबह ठंडी हवा… दोपहर में पसीना…और शाम होते-होते गले में खराश— यही है वो मौसम, जो चुपचाप आपके शरीर को बीमार कर देता है। भारत के कई हिस्सों में बदलते मौसम ने जुखाम, वायरल बुखार और सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ा दी है। और डॉक्टर साफ कह रहे हैं “लापरवाही की तो सीधे बिस्तर पकड़ोगे।”

मौसम का ‘डबल गेम’ और बढ़ता खतरा

यह मौसम शरीर के साथ सबसे बड़ा खेल खेलता है।

सुबह ठंड लगती है → गर्म कपड़े
दोपहर में गर्मी → कपड़े उतार दिए
शाम को फिर ठंड → शरीर शॉक में

यही “थर्मल शॉक” इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है। वायरस को एक्टिव करता है। और फिर शुरू होता है सर्दी, खांसी, बुखार और सांस की परेशानी का सिलसिला।

किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा खतरा?

इस मौसम में हर कोई रिस्क में है, लेकिन कुछ लोग ज्यादा संवेदनशील हैं:

  1. बच्चे और बुजुर्ग
  2. अस्थमा और एलर्जी के मरीज
  3. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग
  4. प्रदूषण वाले शहरों में रहने वाले

इनके लिए यह मौसम “साइलेंट अटैक” जैसा है।

क्या करें क्या न करें

“बदलते मौसम में शरीर का तापमान संतुलित रखना सबसे जरूरी है, लेकिन लोग यही सबसे बड़ी गलती करते हैं। सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी के कारण लोग बार-बार कपड़े बदलते हैं, जिससे शरीर का थर्मल बैलेंस बिगड़ जाता है। इसका सीधा असर इम्यून सिस्टम पर पड़ता है और वायरस को शरीर में प्रवेश करने का मौका मिल जाता है।

जुखाम और वायरल बुखार के केस इस मौसम में इसलिए तेजी से बढ़ते हैं क्योंकि शरीर का डिफेंस सिस्टम पूरी तरह तैयार नहीं होता। वहीं सांस के मरीजों के लिए ठंडी हवा और प्रदूषण मिलकर स्थिति को और गंभीर बना देते हैं।

लोगों को लेयरिंग का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि जरूरत के हिसाब से कपड़े एडजस्ट किए जा सकें। पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है, क्योंकि हाइड्रेशन इम्यूनिटी को मजबूत करता है।

बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक लेना खतरनाक हो सकता है। अगर बुखार 2–3 दिन से ज्यादा रहे या सांस लेने में तकलीफ हो, तो तुरंत मेडिकल सलाह लेना जरूरी है।

यह मौसम छोटा जरूर है, लेकिन लापरवाही करने वालों के लिए बड़ी बीमारी का कारण बन सकता है।”

क्या करें? (Smart बचाव)

सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े रखें
गुनगुना पानी पिएं
रोजाना भाप लें
मास्क का इस्तेमाल करें (धूल से बचाव)
इम्यूनिटी बढ़ाने वाला खानपान रखें

क्या न करें?

ठंडा-गर्म बार-बार बदलना
बिना डॉक्टर के दवा लेना
ठंडी चीजों का ज्यादा सेवन
लक्षणों को नजरअंदाज करना

कब तुरंत अलर्ट हो जाएं?

अगर ये लक्षण दिखें तो देर न करें:

  1. 3 दिन से ज्यादा बुखार
  2. सांस लेने में दिक्कत
  3. सीने में जकड़न
  4. लगातार खांसी

तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

छोटा मौसम, बड़ा खतरा

यह मौसम दिखने में मामूली लगता है, लेकिन असल में यही सबसे ज्यादा बीमार करता है। थोड़ी सावधानी- थोड़ी समझदारी। आपको दवा से ज्यादा बचा सकती है।

2200 cr के मेगा प्रोजेक्ट से गाजियाबाद बनेगा इंटरनेशनल हब

Related posts