
भारतीय क्रिकेट में फैन्स का जुनून कोई नई बात नहीं, लेकिन रांची में हुए मैच के दौरान एक फैन ने तो हद ही कर दी। विराट कोहली के शानदार शतक के बाद जब वह क्रीज पर आए, तो एक युवक दौड़कर सीधा उनके पैरों में गिर गया और पैर पकड़कर बैठ गया।
सीन ऐसा था जैसे किसी फिल्म में हीरो के सामने “सब कुछ लुटा देने वाला भक्त” खड़ा हो।
जुर्माना लगा? लाखों? करोड़ों? या सिर्फ अफवाह?
सोशल मीडिया पर अफवाहों का महाप्रसाद बांटा जा रहा है— “भाई पर लाखों का जुर्माना लग गया!”
“BCCI ने बड़ा एक्शन लिया!”
“Security ने केस कर दिया!”
लेकिन…अभी तक किसी भी ऑफिशियल सोर्स ने इस जुर्माने की पुष्टि नहीं की है। पूरा मामला फिलहाल सोशल मीडिया स्पेक्युलेशन की क्लासिक मिसाल है।
वीडियो क्यों वायरल हुआ?
फैन ने स्टेडियम सिक्योरिटी को नाइटक्लब बाउंसर्स की तरह डॉज किया। विराट ने शांत रहकर हैंडल किया। कैमरा ने पूरा ड्रामेटिक मोमेंट पकड़ लिया। इंटरनेट ने बाकी का काम कर दिया। ये पूरा सीक्वेंस ऐसा था जैसे “Fan meets God. God meets Security. Security meets Action!”

अभी की सच्चाई
फैन की पहचान हो गई। वीडियो असली है। जुर्माने या कानूनी कार्रवाई की कोई पुष्टि नहीं। जब तक BCCI, स्टेडियम अथॉरिटीज़ या पुलिस की ऑफिशियल रिपोर्ट नहीं आती—लाखों का जुर्माना सिर्फ rumour + drama + meme combo है।
ख़ालिदा की हालत नाज़ुक—वेंटिलेटर पर पूर्व PM, देशभर में दुआ की अपील
