
तमिलनाडु की राजनीति में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल ये नहीं है कि कौन जीतेगा… बल्कि ये है कि गेम का रूलबुक कौन बदल रहा है।
और जवाब है—Vijay। फिल्मी पर्दे का सुपरस्टार अब सियासत के मैदान में वही कर रहा है, जो स्क्रिप्ट में भी कम ही दिखता है—सबको ‘ना’ कहकर अकेले लड़ना।
“सोलो हीरो” की एंट्री, सिस्टम हिल गया
Vijay ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी।
न NDA, न कोई क्षेत्रीय तालमेल—सीधा जनता के बीच उतरने का फैसला। राजनीति में जहां जोड़-तोड़ ही असली ताकत मानी जाती है, वहां यह फैसला एक सीधी बगावत जैसा है।
BJP के लिए ‘प्लॉट ट्विस्ट’
Bharatiya Janata Party पिछले एक साल से विजय को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन अब जब विजय ने दरवाजा बंद कर दिया, तो बीजेपी की रणनीति में बड़ा छेद दिखने लगा है। पहले से ही AIADMK के साथ तालमेल आसान नहीं था, अब ये समीकरण और उलझ गया है।
राजनीति में इसे कहते हैं मैदान वही, खिलाड़ी नया… और पुराने खिलाड़ी अचानक असहज।
DMK vs बाकी सब
DMK पहले ही अपने गठबंधन और उम्मीदवारों के साथ तैयार खड़ी है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष बिखरा हुआ दिख रहा है। ऐसे में विजय का सोलो एंट्री करना चुनाव को सीधा त्रिकोणीय बना देता है।
मतलब साफ है—वोट बैंक अब सिर्फ बंटेगा नहीं, टूटेगा भी।
विजय का ‘रिस्क गेम’ या मास्टरस्ट्रोक
राजनीति में बिना गठबंधन उतरना आत्मविश्वास भी हो सकता है और जोखिम भी। Vijay का यह कदम वैसा ही है जैसा सिनेमा में क्लाइमैक्स से पहले हीरो अकेले दुश्मनों के बीच घुस जाता है। इतिहास में Chiranjeevi और Pawan Kalyan ने भी ऐसा रास्ता चुना था। कुछ को शुरुआती झटका लगा, कुछ ने बाद में बाजी पलटी।

विजय किस कैटेगरी में जाएंगे, यही असली सस्पेंस है।
“हम जनता की टीम हैं”
18 मार्च को दिए गए बयान में विजय ने कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ जनता के लिए है, किसी गठबंधन के लिए नहीं। यह लाइन सुनने में जितनी सरल है, राजनीति में उतनी ही विस्फोटक। क्योंकि इसका मतलब है—किसी पर निर्भर नहीं, कोई समझौता नहीं।
भारतीय राजनीति में गठबंधन अब रिश्तों से ज्यादा “मैथ्स” बन चुके हैं। जहां सीटें जोड़ने से पहले भरोसा घटा दिया जाता है। ऐसे में विजय का फैसला वैसा ही है जैसे भीड़भाड़ वाले बाजार में कोई अकेला दुकान खोलकर कहे—“जो चाहिए, सीधे मुझसे लो।”
अब देखना ये है कि जनता ग्राहक बनती है या सिर्फ तमाशबीन।
राजनीति के जानकार सुरेंद्र दुबे कहते हैं, ग्राउंड पर एक अजीब सा उत्साह है। युवा वोटर विजय को “सिस्टम ब्रेकर” मान रहे हैं, जबकि अनुभवी मतदाता इसे जोखिम बता रहे हैं। अगर भीड़ वोट में बदली, तो यह चुनाव इतिहास लिख सकता है। अगर नहीं बदली, तो यह एक और स्टार की सियासी पटकथा बनकर रह जाएगा।
उन्होंने कहा, 234 सीटों का यह चुनाव अब सिर्फ सत्ता की लड़ाई नहीं रहा। यह एक टेस्ट है—क्या करिश्मा, कैलकुलेशन को हरा सकता है। Vijay ने चाल चल दी है। अब बारी जनता की है कि वह इसे फिल्म समझती है या भविष्य।
चीन के लिए निकले रूसी टैंकर भारत मुड़े, तेल की जंग में नया ‘खेल’ शुरू
