
हर साल 14 फरवरी आते ही बाजार में लाल गुलाब खिलते हैं, और कुछ घरों में शक के फूल भी। Valentine’s Day का नाम सुनते ही शादीशुदा मर्दों के दिमाग में दो शब्द गूंजते हैं — “लोकेशन ऑन?”
तो आइए, हल्के-फुल्के व्यंग के साथ समझते हैं कि इस दिन “शक-मुक्त” कैसे रहा जाए।
ऑफिस में ‘अचानक मीटिंग’ वाला बहाना भूल जाइए
Valentine’s Day पर बॉस भी romantic mood में हो सकता है, इसलिए fake meeting का बहाना risky है। Best strategy?
छुट्टी लेकर सीधे घर की शरण में। घर पर मौजूदगी ही सबसे बड़ा Alibi है। Remember — “जो घर में है, वही safe है।”
मोबाइल की Cleanliness ही असली Cleanliness
WhatsApp archive, Instagram DMs, और gallery के पुराने memes — सबका audit कर लीजिए। Valentine’s week में अचानक privacy बढ़ाना भी शक की जड़ बन सकता है।
Golden रूल “Transparency is the best policy… especially in marriage.”
Surprise प्लान करें, Surprise मत बनें
अगर आप surprise देने में लेट हो गए, तो खुद surprise बन सकते हैं। एक simple dinner plan, movie night या handmade note ये छोटे gestures बड़े doubts को खत्म कर देते हैं।
Social Media पर Over Smart मत बनिए
Status में “Love is in the air” लिखकर ऑफिस की फोटो डाल दी? Danger Zone! Better option Wife के साथ एक प्यारी सी फोटो और simple कैप्शन “Forever Valentine.”
Public proof, private peace

मंत्र: Boss से छुट्टी कैसे लें?
Boss से कहिए “Sir, mental health day चाहिए… नहीं तो घर की health खराब हो जाएगी।”
या classic लाइन “Sir, आज family engagement है।”
(यह सच भी है और safest भी!)
Marriage Reality Check
असल में Valentine’s Day डरने का नहीं, celebrate करने का दिन है। शादी के बाद romance खत्म नहीं होता, बस style बदल जाता है। Dating app की जगह grocery list आ जाती है, candle light की जगह LED bulb लेकिन साथ वही रहता है।
“शादीशुदा मर्द का Valentine प्लान simple है Location ON, Emotion ON, Suspicion OFF!”
Valentine’s Day पर शक से बचने का सबसे बड़ा उपाय है Time + Transparency + Thoda sa रोमांस। क्योंकि marriage में सबसे strong password है — Trust.
लोकल से ग्लोबल: डॉ. एकता सिंह बनीं ‘World Research Fellow of London
