“देहरादून बहा नहीं, संभल गया – लेकिन बारिश ने खूब डराया!”

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देर रात की मूसलधार बारिश ने सबको नींद से जगा दिया। सहस्त्रधारा इलाके में कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद सोशल मीडिया (अब X) पर पोस्ट करते हुए कहा:

“दुःखद सूचना मिली है कि सहस्त्रधारा में अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुक़सान पहुंचा है। प्रशासन राहत व बचाव कार्य में लगा है।”

यानी सरकारी सिस्टम एक बार फिर “Alert Mode” में है — लेकिन बारिश ने बता दिया कि प्राकृतिक आपदा कभी “Silent Mode” में नहीं आती।

नदियों ने भी ली करवट — हाईवे तक पहुंचा पानी

ऋषिकेश की चंद्रभागा नदी और उत्तरकाशी की तमसा नदी उफान पर हैं। मंगलवार को आई तस्वीरें दिखाती हैं कि चंद्रभागा का पानी हाईवे तक चढ़ आयाSDRF की टीम ने तीन लोगों को रेस्क्यू किया है, जो पानी में फंसे थे।

मुख्यमंत्री धामी: “मैं खुद मॉनिटर कर रहा हूं”

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह लगातार स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ, और पुलिस के संपर्क में हैं। वो “फील्ड से जुड़े हुए हैं” — हालांकि लोग पूछ रहे हैं कि फील्ड यहां बारिश में बह तो नहीं गया?

लेकिन जो बात राहत देती है, वो ये कि “हालात पर क़ाबू पाने की कोशिश जारी है और कोई जनहानि की सूचना नहीं है।”

ये मॉनसून है या मॉनस्टर?

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके हर साल मानसून की मार झेलते हैं, लेकिन इस बार बारिश कुछ ज़्यादा ही तेज़ है। सड़कों पर मलबा, नदियों में उफान, और लोगों के दिलों में घबराहट साफ़ दिख रही है।

मौसम विभाग ने अगले 24-48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है, खासकर देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग ज़िलों के लिए।

SDRF: सुपरहीरो विदाउट केप

बारिश हो या बाढ़, SDRF (State Disaster Response Force) हर बार वो काम करती है, जो हम फिल्मों में देखते हैं — लोगों को पानी से बाहर निकालना, साहसी रेस्क्यू करना, और जोखिम में जान तक डालना।

इस बार भी SDRF ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला। तो जब आप अगली बार SDRF की गाड़ी देखें, तो हॉर्न नहीं, सलाम ठोकिए।

बादल बरसते हैं, लेकिन इंसान हिम्मत से टिकता है

उत्तराखंड की ये बारिश एक और Reminder है कि पहाड़ों की ख़ूबसूरती के साथ उसका ख़तरा भी आता है। लेकिन राहत की बात ये है कि सरकार एक्टिव है, SDRF ऑन ग्राउंड है और जनता अब सतर्क है। नदी की लहरें चाहे जितनी ऊंची हो जाएं — इंसानी हिम्मत और जागरूकता उससे ऊंची रहनी चाहिए।

“हमास सुन रहा है न? ट्रंप बोल रहे हैं — ‘All Deals Are Off!’”

Related posts

Leave a Comment