
अमेरिका के उप विदेश मंत्री Christopher Landau ने भारत में खड़े होकर ऐसा बयान दे दिया जिसने कूटनीति की गलियारों में हलचल मचा दी।
उन्होंने साफ कहा — “अमेरिका भारत को चीन जैसी आर्थिक सुविधाएँ नहीं देगा और भारत को अपना प्रतिस्पर्धी भी नहीं बनने देगा।”
राजनयिक भाषा में यह बयान जितना छोटा था, उसका राजनीतिक वजन उतना ही भारी है। क्योंकि यह सीधे उस तुलना को छूता है जो पिछले दशक में लगातार होती रही है — China बनाम India।
चीन को मिला ‘फैक्ट्री ऑफ द वर्ल्ड’ का तमगा
पिछले 30 सालों में अमेरिका और पश्चिमी देशों ने चीन को सस्ती मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। टैक्स छूट, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और बड़े निवेश इन सबने चीन को “World’s Factory” बना दिया। लेकिन वही रास्ता भारत के लिए खुला रहेगा या नहीं? लैंडौ के बयान से तो संकेत उलटे मिलते हैं।
कूटनीतिक हलकों में इसे साफ संदेश माना जा रहा है अमेरिका चाहता है कि भारत साझेदार बने, लेकिन सुपर-इकोनॉमिक प्रतिद्वंद्वी नहीं।
ट्रेड डील में किसका पलड़ा भारी?
बयान का सबसे अहम हिस्सा वह था जब उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित व्यापार समझौते में अमेरिकी कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसका मतलब साफ है अमेरिकी बाज़ार में भारत को सीमित रियायतें। निवेश के फैसलों में अमेरिकी कंपनियों की प्राथमिकता। टेक्नोलॉजी और सप्लाई-चेन में नियंत्रित साझेदारी। राजनीतिक भाषा में इसे “Balanced Partnership” कहा जाता है। लेकिन आर्थिक भाषा में इसका मतलब अक्सर होता है नियंत्रित सहयोग।

भारत क्या खो सकता है?
अगर अमेरिका चीन जैसा निवेश मॉडल भारत को नहीं देता, तो असर कई क्षेत्रों पर पड़ सकता है मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गति। हाई-टेक उद्योगों का विस्तार। ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की हिस्सेदारी।
भारत अभी “China+1 Strategy” का सबसे बड़ा दावेदार माना जाता है। लेकिन यदि निवेश का दरवाज़ा आधा ही खुला रहा, तो यह अवसर पूरी तरह भुनाना आसान नहीं होगा।
जब चीन को फैक्ट्री बनाना था तब दुनिया उदार थी, अब जब भारत तैयार है नियम किताब से पढ़े जा रहे हैं। यह वही अंतरराष्ट्रीय राजनीति है जिसमें दोस्ती भी रणनीति होती है और प्रतिस्पर्धा भी।
असली सवाल अभी बाकी है
आज का सवाल यह नहीं है कि अमेरिका क्या देगा। असली सवाल यह है कि भारत अपनी आर्थिक ताकत से क्या हासिल करेगा। क्योंकि वैश्विक राजनीति में सम्मान अक्सर मांगने से नहीं, बाज़ार की ताकत से मिलता है।
युद्ध Tehran में, टंकी खाली होने का डर यहाँ! अफवाहों ने पंप पर मचाया हंगामा
