
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं आज से पूरे प्रदेश में औपचारिक रूप से शुरू हो गईं। सुबह साढ़े सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों की भीड़ दिखाई देने लगी कहीं हल्की टेंशन, तो कहीं आत्मविश्वास का ओवरडोज़।
पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से प्रारंभ हुई। लखनऊ के काली चरण इंटर कॉलेज में तो विद्यार्थियों का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया यानि एग्जाम से पहले ‘फील गुड फैक्टर’ ऑन कर दिया गया।
53,37,778 छात्र देंगे परीक्षा – आंकड़ों में बड़ा इम्तिहान
इस साल कुल 53,37,778 परीक्षार्थी बोर्ड एग्जाम में शामिल हो रहे हैं।
- हाईस्कूल: 27,61,696
- इंटरमीडिएट: 25,76,082
प्रदेशभर में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 596 राजकीय, 3453 सहायता प्राप्त, 3984 स्ववित्त पोषित विद्यालय शामिल हैं। सरकार का दावा है कि इस बार पूरी परीक्षा प्रक्रिया टेक्नोलॉजी बेस्ड और पारदर्शी बनाई गई है।
सख्ती का लेवल हाई: आधार अनिवार्य, गैजेट्स बैन
परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध है। 18 जनपदों को संवेदनशील घोषित किया गया है। 222 केंद्र अति संवेदनशील। 683 केंद्र संवेदनशील। इन केंद्रों पर दिन में दो बार निरीक्षण होगा। STF और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट्स एक्टिव मोड में हैं। मतलब साफ है इस बार “नकल माफिया” की छुट्टी पक्की।
कंट्रोल रूम से होगी लाइव मॉनिटरिंग
माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने लखनऊ स्थित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। यहीं से पूरे प्रदेश की परीक्षा गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

सरकार का फोकस साफ है—“नो चीटिंग, ओनली कम्पीटिंग।”
सीएम योगी का मैसेज: टेंशन नहीं, कॉन्फिडेंस रखो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों से आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने और तनावमुक्त रहने की अपील की।
सियासत से इतर यह समय स्टूडेंट्स के लिए सिर्फ मेहनत का रिजल्ट दिखाने का है।
इस बार एग्जाम सेंटर में एंट्री वैसी ही है जैसे एयरपोर्ट सिक्योरिटी बस फ्लाइट की जगह भविष्य उड़ान भरने वाला है। नकल करने वालों के लिए मैसेज क्लियर है “अब मेहनत ही एकमात्र शॉर्टकट है।”
नियम सबके लिए बराबर? थाना परिसर में SUV की पुरानी नंबर प्लेट
