
अमेरिका की पावर पॉलिटिक्स में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो कैमरे के सामने मुस्कुराते दिखते हैं, लेकिन फाइलों में सवाल छोड़ जाते हैं। प्रेसिडेंट Donald Trump और Jeffrey Epstein की दोस्ती भी कुछ ऐसी ही कहानी है तस्वीरें, वीडियो, पार्टियां और बाद में उठते सवाल।
शुरुआत कहाँ से हुई
1990 के दशक में न्यूयॉर्क और फ्लोरिडा की हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ट्रंप और एपस्टीन कई बार साथ देखे गए। दोनों अरबपति सर्कल का हिस्सा थे, जहां बड़े बिजनेस, ग्लैमर और राजनीति का घालमेल आम बात थी। उस दौर की कई तस्वीरों और वीडियो में दोनों को एक साथ सामाजिक कार्यक्रमों में देखा गया।
पार्टियों का वो सर्कल
एपस्टीन की पहचान सिर्फ एक फाइनेंसर की नहीं थी। वह ऐसे नेटवर्क का हिस्सा था जहां मॉडल्स, बिजनेसमैन और ताकतवर लोग एक ही छत के नीचे दिखाई देते थे। यही वजह है कि जब बाद में एपस्टीन पर गंभीर अपराधों के आरोप सामने आए तो उसके पुराने संपर्क भी चर्चा में आ गए।
दोस्ती या सिर्फ सोशल सर्कल
ट्रंप ने बाद में कई इंटरव्यू में कहा कि उनका एपस्टीन से रिश्ता ज्यादा गहरा नहीं था और दोनों के रास्ते काफी पहले अलग हो गए थे। लेकिन मीडिया में मौजूद तस्वीरें और पार्टी रिकॉर्ड बताते हैं कि एक दौर में दोनों का सामाजिक दायरा जरूर साझा था। इन पार्टियों में टीन एज लड़कियां भी होती थीं। आखिर वो वहां क्या रही होती थी क्या मिस्टर ट्रंप ये बता सकते हैं आज सिर्फ अमेरिका नहीं पूरी दुनिया ये जानना चाहती है।

असली सवाल जो अभी भी बाकी है
एपस्टीन केस की फाइलें सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठता है क्या ये सिर्फ हाई-सोसाइटी की जान-पहचान थी? या फिर उस नेटवर्क की कहानी जिसका पूरा सच अभी भी सामने नहीं आया? अमेरिका की राजनीति में यही वजह है कि एपस्टीन केस का नाम आते ही पुराने रिश्ते फिर सुर्खियों में लौट आते हैं।
जिस आग को पाला… वही अब घर जला रही! ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान
ये वीडियो देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों की दोस्ती का स्तर क्या था। इस में आप देख सकते हैं कि बच्चियां इन दोनों की बात सुनकर सहम जाती हैं।
