
अमेरिका की सत्ता के गलियारों में कभी-कभी पुरानी फाइलें ऐसे खुलती हैं कि सियासत की हवा ही बदल जाती है। Donald Trump और कुख्यात फाइनेंसर Jeffrey Epstein से जुड़ी नई दस्तावेजी फाइलों ने एक बार फिर वही पुराना सवाल उठा दिया है— आखिर उस दौर में क्या-क्या हुआ था जिसकी परतें आज तक खुल रही हैं?
फाइलों में दर्ज बयान ने बढ़ाया बवाल
अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों में एक महिला के पुराने इंटरव्यू का जिक्र है। उसने 2019 में FBI से बातचीत में दावा किया था कि जब वह लगभग 15 साल की थी, तब एपस्टीन उसे न्यूयॉर्क या न्यू जर्सी लेकर गया था और वहीं उसकी मुलाकात ट्रंप से करवाई गई।
इंटरव्यू में क्या आरोप लगाए गए
इंटरव्यू नोट्स के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि कमरे में मौजूद अन्य लोगों को बाहर भेजने के बाद ट्रंप ने उससे जबरन ओरल सेक्स करने को कहा।
उसके मुताबिक ट्रंप ने कहा, मैं तुम्हें सिखाता हूं कि छोटी लड़कियों को कैसा होना चाहिए। ट्रंप ने फिर पैंट की जिप खोली और सिर अपने प्राइवेट पार्ट के पास कर दिया। उस बच्मची ने (जो अब महिला है) उसे बुरी तरह काटा। इस पर ट्रंप भड़क गए और बाल खींचे और सिर में मुक्का मारा।
फाइलें अब क्यों सामने आईं
जस्टिस डिपार्टमेंट का कहना है कि पहले जब एपस्टीन केस की फाइलें जारी की गई थीं तब यह डॉक्युमेंट्स सार्वजनिक नहीं किए गए थे विभाग के मुताबिक तकनीकी गलती से इन्हें “डुप्लिकेट” मार्क कर दिया गया था, इसलिए ये रिकॉर्ड बाहर नहीं आ पाए थे। अब जब यह फाइल सामने आई है तो अमेरिकी राजनीति में फिर हलचल शुरू हो गई है।

ट्रंप की तरफ से क्या जवाब
Donald Trump पहले भी एपस्टीन से जुड़े किसी भी गलत काम में शामिल होने से इनकार करते रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी Caroline Leavitt ने भी इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि इन दावों के समर्थन में कोई भरोसेमंद सबूत सामने नहीं आया है।
असली सवाल जो अभी भी बाकी है
एपस्टीन केस पहले ही दुनिया के सबसे बड़े सेक्स-ट्रैफिकिंग स्कैंडल में गिना जाता है। नई फाइलों के सामने आने के बाद अब बहस इस बात पर है कि क्या इन दस्तावेजों में दर्ज आरोपों की आगे कोई जांच होगी या यह मामला फिर सियासी बयानबाजी में ही सिमट जाएगा।
एक बात साफ है एपस्टीन केस की फाइलें खुलती हैं तो वॉशिंगटन की राजनीति में तूफान जरूर उठता है।
ये सुनिए क्या कह रहे मिस्टर ट्रम्प
