आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।
मेष (Aries)
दिन का मूलमंत्र: आत्मबल ही असली बल है!
आपका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। नौकरी में तरक्की, व्यवसाय में लाभ और लीडरशिप में उछाल दिखेगा। बुजुर्गों की सेहत थोड़ा सताएगी, लेकिन बाकी सब चकाचक।
वृषभ (Taurus)
भावनाओं पर कंट्रोल रखिए, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं।
पारिवारिक तनाव और फिजूल खर्च परेशान कर सकते हैं। योग और ध्यान आपका तारणहार होगा। ऑफिस में खुद को प्रेज़ेंट करने का मौका न छोड़ें।
मिथुन (Gemini)
संवाद ही समाधान है!
कानूनी और पारिवारिक मामलों में बोलने से पहले सोचें। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है लेकिन टीमवर्क से करियर में उछाल संभव है।
कर्क (Cancer)
घर के लड्डू टेस्टी लगेंगे।
परिवार के साथ समय बिताइए, नए रोल का ऑफर मिल सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन स्थिर रहेगा, बच्चों से गुड न्यूज़ संभव।
सिंह (Leo)
किंग जैसा दिन!
नेतृत्व कौशल दिखेगा और हर काम में सफलता मिलेगी। सरकारी कामों में भी नाम बन सकता है। खानपान पर संयम रखें वरना हेल्थ डाउन हो सकती है।
कन्या (Virgo)
आत्मविश्लेषण करें, फायदा होगा।
कोई पुराना फैसला दोबारा सोचने लायक हो सकता है। साझेदारी में संभलें और विवादों से बचें। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
तुला (Libra)
नेटवर्क ही है नेट वर्थ!
पुराने कनेक्शन आपकी नैया पार लगा सकते हैं। धन लाभ होगा लेकिन खर्चे भी साथ चलेंगे। शाम को ट्रैवल या मूवी प्लान हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
आपके कंधे पर है बड़ी ज़िम्मेदारी।
बॉस की नज़र आप पर है – मेहनत रंग लाएगी। संतान से जुड़ी चिंता सताएगी। रिश्तों में वफादारी से सब कुछ संभल सकता है।
धनु (Sagittarius)
ब्रह्मास्त्र समय!
भाग्य आपका साथ देगा। विदेश या उच्च शिक्षा से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। धार्मिक प्रवृत्तियाँ बढ़ेंगी। फैमिली सपोर्ट मिलेगा।
मकर (Capricorn)
‘सोच समझ के निवेश करें’ आज का मंत्र है।
आज कोई फाइनेंशियल ट्रिक आपके लिए रिस्की हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। हृदय व रक्तचाप से जुड़े मामलों में सतर्क रहें।
कुंभ (Aquarius)
साझेदारी में फायदा है।
बिज़नेस डील या शादी के प्रस्ताव पर विचार हो सकता है। दोस्ती और प्यार दोनों में मजबूती आएगी। काम का लोड बढ़ेगा, लेकिन तारीफें भी मिलेंगी।
मीन (Pisces)
भागदौड़ भरा दिन लेकिन सुकून वाला अंत।
ज़िम्मेदारियाँ मिलेंगी जो आप बखूबी निभाएँगे। हेल्थ में सुधार होगा, और संपत्ति संबंधी मामलों में थोड़ी सतर्कता रखनी होगी।