आज की कुंडली 30 जून: मेष को लाभ, वृष को सावधानी, सिंह को तारीफ

पंचांग के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।

मेष राशि (Aries)

आज आपके कार्यों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में ध्यान केंद्रित रहेगा। भाई-बहनों या दोस्तों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। रिश्तों में प्यार और भरोसा बना रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों से अच्छा तालमेल बनाए रखें। प्रदर्शन सुधारने की कोशिश करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज जल्दबाज़ी में कोई फैसला ना लें, वरना नुकसान हो सकता है। ऑफिस में टैलेंट दिखाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। रिश्तों में आपसी समझ से समस्याओं का समाधान संभव है।

मिथुन राशि (Gemini)

सेल्फकेयर पर ध्यान दें और हेल्दी डाइट अपनाएं। धन लाभ के नए मौके सामने आएंगे। एडिटर्स, कॉपीराइटर्स और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर ग्रोथ के अवसर मिल सकते हैं। साथी के साथ संबंध और गहरे होंगे।

कर्क राशि (Cancer)

आज आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। धन की आवक अच्छी होगी लेकिन यात्रा में सतर्कता बरतें। पुरानी परेशानियां दूर होंगी। निवेश से जुड़े निर्णय फायदेमंद रहेंगे, पर अंधविश्वास से बचें। लव लाइफ बेहतर होगी।

 सिंह राशि (Leo)

आपकी क्रिएटिविटी और स्किल्स की तारीफ होगी। घर में धार्मिक कार्य संभव हैं। परिवार संग यात्रा का प्लान बनेगा। पैसों के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पार्टनर से भावनाएं साझा करें।

कन्या राशि (Virgo)

पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। धन का बंटवारा संभव है। पर्सनल ग्रोथ के साथ प्रोफेशनल बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऑफिस में परफॉर्मेंस शानदार रहेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra)

करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। फैमिली का सहयोग मिलेगा। धन बचाने और निवेश की योजना बनाएं। इससे आपकी फाइनेंशियल स्थिति बेहतर होगी। आय बढ़ने के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी करीबी की सलाह से धन लाभ होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और नए रिश्तों की शुरुआत भी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

मिश्रित फल मिलने के योग हैं। खर्चे ज्यादा हो सकते हैं, जिससे तनाव हो सकता है। करियर पर फोकस बनाए रखें और पूरा प्रयास करें। योग और मेडिटेशन से फायदा होगा।

मकर राशि (Capricorn)

आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। जरूरत हो तो विशेषज्ञ से सलाह लें। नौकरी और व्यापार में तरक्की के संकेत हैं। बॉस से तारीफ मिलेगी। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। लव लाइफ में सुधार होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार से प्रेमी की मुलाकात करा सकते हैं। रोमांचक गतिविधियों में भाग लें। समाज में आपकी मदद की सराहना होगी। ऑफिस में सराहनीय प्रदर्शन रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

परिवार का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। बढ़ते खर्चों को कंट्रोल में रखें। रोजाना योग और फिटनेस एक्टिविटीज़ से सेहत सुधरेगी। दिन सकारात्मक रहेगा।

Related posts