पंचांग के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।
मेष (Aries)
संतान से जुड़ी जिम्मेदारियों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। भावनात्मक निर्णय से बचें। नौकरी में दबाव रहेगा और गुस्सा हानिकारक हो सकता है। व्यापार सामान्य।
वृषभ (Taurus)
छात्रों के लिए दिन शानदार है। पढ़ाई में सफलता मिलेगी और स्वादिष्ट भोजन का योग है। जल्दबाज़ी से बचें, कोई अप्रिय घटना हो सकती है। खीर का भोग शुभ रहेगा।
मिथुन (Gemini)
मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। बुजुर्गों का स्वास्थ्य चिंता का विषय होगा। भूमि विवाद सुलझ सकता है। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन सतर्क रहें।
कर्क (Cancer)
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी संग रिश्ते मधुर होंगे। सरकारी कार्यों में सफलता और नए आय स्रोत बन सकते हैं। दिन आनंददायक रहेगा।
सिंह (Leo)
वाहन या मशीन से सावधानी रखें, चोट की आशंका है। विवादों से दूर रहें। लेन-देन सोच समझकर करें और गलत संगत से बचना जरूरी है।
कन्या (Virgo)
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।
तुला (Libra)
वाणी में मिठास बनाए रखें। आर्थिक योजना सफल हो सकती है। रुके कार्य पूरे होंगे और व्यापार में लाभ होगा। लापरवाही से बचें।
वृश्चिक (Scorpio)
कारोबारी यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। थकान और जीवनसाथी की सेहत चिंता बढ़ा सकती है, लेकिन समग्र रूप से दिन लाभकारी।
धनु (Sagittarius)
आय में गिरावट और खर्चों में बढ़ोतरी संभव है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आर्थिक प्रबंधन आवश्यक है। दिन चुनौतीपूर्ण लेकिन सीख देने वाला होगा।
मकर (Capricorn)
कारोबारी यात्राओं से लाभ होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। कोई पुरानी समस्या हल होगी।
कुंभ (Aquarius)
किसी शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। दूर से अच्छी खबर आएगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। क्रोध और ईर्ष्यालु लोगों से दूरी बनाए रखें।
मीन (Pisces)
दूसरों के मामले में दखल न दें। आय बढ़ सकती है, व्यापार में तरक्की होगी। गुस्से और जलन से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।