आचार में स्वाद भी, स्टार्टअप भी – ‘मुनाफा मुरब्बा’ बनाइए!

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

अगर आप सोचते हैं कि स्टार्टअप सिर्फ कोडिंग, AI और टेस्ला जैसी चीज़ों में होता है, तो जनाब… आपसे ज़्यादा tech-savvy तो हमारी दादी हैं, जो बिना Wi-Fi के 40 किलो आंवले का मुरब्बा बना देती हैं!

संविधान vs ट्रंप टैरिफ: कोर्ट बोली – ये अमेरिका है, आपकी कंपनी नहीं

अब बात करते हैं बिज़नेस की — आचार और मुरब्बा सिर्फ खाने की चीज़ नहीं, ये रोज़गार की recipe है। और हाँ, इसमें मज़ा भी है, मुनाफा भी।

कितना पैसा लगेगा स्टार्टअप में?

आइटम लागत (₹ अनुमानित)
कच्चा माल (आंवला, आम, नींबू, मसाले) ₹20,000
पैकेजिंग (बोतलें, लेबल, झिल्ली) ₹10,000
मजदूरी (3 श्रमिक, 1 माह) ₹15,000
मार्केटिंग (Facebook, WhatsApp, मोहल्ला ब्रॉडकास्ट) ₹5,000
मशीनरी (ब्लेंडर, सोलर ड्रायर, बर्तन आदि) ₹30,000
लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन ₹5,000

(नोट: आपकी मम्मी का किचन एक्स्ट्रा चार्ज नहीं करेगा!)

कच्चा माल या दादी का जादू?

  • आम – केवल पके नहीं, इमोशन वाले

  • आंवला – जो न सिर्फ सेहत का वरदान हो, बल्कि मुनाफे का भी

  • नींबू – खटास नहीं, करिश्मा!

  • मसाले – हल्दी, लाल मिर्च, हींग (और थोड़ी सी हिम्मत)

खपत और मुनाफा: स्वाद बिकता है, ब्रांड नहीं!

मान लीजिए आपने 200 किलो आचार और 100 किलो मुरब्बा तैयार किया। औसतन रेट ₹300/kg रखा जाए तो:

  • सेल्स: ₹90,000

  • मुनाफा: ₹30,000–₹40,000 प्रतिमाह (स्थिर बिक्री पर)

“दादी के नुस्खे में जो taste है, वो Shark Tank में भी नहीं मिलेगा!”

मजदूरी या ‘मम्मीपॉवर’?

अगर घर की महिलाएं काम संभालती हैं तो मजदूरी इमोशनल इन्वेस्टमेंट हो जाता है। अन्यथा:

  • प्रति श्रमिक ₹5,000/माह

  • 2–3 श्रमिक पर्याप्त (काटना, सुखाना, पैक करना)

पैकेजिंग और मार्केटिंग – स्वाद जितना ब्रांड दिखे!

  • Instagram reels में slow-motion achar drizzle

  • लेबल पर लिखें: “Dadi’s Magic — एक चम्मच में बचपन की यादें

  • लोकल किराना, फूड फेस्टिवल, Amazon Local, और सोशल मीडिया से शुरुआत करें

चुनौतियाँ जो हर आचार Entrepreneur समझेगा:

  1. दादी से approval पाना – Shark Tank से ज़्यादा मुश्किल!

  2. मच्छर भगाना vs मुरब्बा सुखाना – Ultimate challenge!

  3. आम की फसल और पॉलिटिक्स – दोनों कब पलटी मार दें, कोई भरोसा नहीं!

  4. “इतना महंगा अचार?” सवाल का जवाब – “भाईसाहब, organic है!”

अगर आप सच में चाहते हैं कि Swiggy से हटकर कोई आपके बनाए अचार को खोजे, तो ये स्टार्टअप आपके लिए है। स्वाद, स्मृति और स्टार्टअप — तीनों का अनोखा संगम।

CM लाडले हैं या लाचार? PK ने BJP से किया सीधा सवाल

Related posts