
उत्तर प्रदेश में गर्मी और लू का कहर दिन-ब-दिन खतरनाक होता जा रहा है। राजधानी लखनऊ से लेकर झांसी, आगरा और गोरखपुर तक सूरज आग उगल रहा है। हर जिले में तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मौसम विभाग ने फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है – हां, 14 जून से थोड़ी ठंडक ज़रूर दस्तक दे सकती है।
तेल उबला! अमेरिका-ईरान तनाव से कीमतें आसमान पर
फिलहाल राहत का कोई नामोनिशान नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, इस समय राज्य में कोई प्रभावी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। नतीजा – तेज गर्म हवाएं, जमीन से उठती विकिरणीय ऊष्मा और आसमान से बरसती धूप। पश्चिमी और पूर्वी यूपी – दोनों ही हिस्से झुलस रहे हैं।
लू और उष्ण रात्रि के लिए अलर्ट जारी!
-
ऑरेंज अलर्ट: गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, आगरा, झांसी
-
येलो अलर्ट: मेरठ, अलीगढ़, हाथरस, बागपत, इटावा
-
उष्ण रात्रि चेतावनी: बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर
मतलब ये कि दिन में लू, रात में गर्मी – दोनों मिलकर यूपी को झुलसा रहे हैं।
कब मिलेगी थोड़ी ठंडक?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार:
-
13 जून तक राहत की कोई संभावना नहीं।
-
14 जून से राज्य में मौसमी गतिविधियाँ बढ़ेंगी।
-
पश्चिमी यूपी: तापमान में 2–4 डिग्री की गिरावट संभव।
-
पूर्वी यूपी: 3–5 डिग्री तक गिरावट की उम्मीद।
हालांकि बारिश की शुरुआत होगी, लेकिन हल्की बौछारें ही मिलेंगी, जिससे सिर्फ आंशिक राहत मिल सकती है।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी जिला अस्पतालों को अलर्ट किया है। लू से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए विशेष वार्ड तैयार हैं। लगातार निगरानी की जा रही है।
उन्होंने जनता से अपील की:
“बहुत ज़रूरी हो तभी घर से निकलें, सिर को ढकें और खूब पानी पिएं।”
लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियाँ
मौसम विभाग ने लिस्ट जारी की है:
-
12 से 4 बजे के बीच बाहर न जाएं
-
सूती व हल्के कपड़े पहनें
-
सिर को कपड़े या टोपी से ढकें
-
नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें
-
बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
फिलहाल उत्तर प्रदेश में गर्मी से राहत की उम्मीद कम ही है। लेकिन 14 जून से थोड़ी ठंडी हवा की आहट ज़रूर सुनाई दे रही है। तब तक सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।