केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार की कनेक्टिविटी और विकास को नई ऊंचाई देने के लिए ₹7,500 करोड़ की दो बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि ये परियोजनाएं सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के विकास में भी अहम भूमिका निभाएंगी। मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: सफर बनेगा हाई-स्पीड! बक्सर-भागलपुर हाई-स्पीड कॉरिडोर का हिस्सा 82.4 किलोमीटर लंबा मोकामा-मुंगेर सेक्शन, ₹4,447.38 करोड़ की लागत से बनेगा।यह सेक्शन 4-लेन ग्रीनफील्ड, एक्सेस-कंट्रोल्ड होगा और हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) पर तैयार किया जाएगा।…
Read More