मुंबई (सैयद ज़िशान हैदर रिज़वी): जिस टी-सीरीज को कभी यूट्यूब की नंबर-1 कुर्सी से हटाने की होड़ में मिस्टरबीस्ट ने उसके मालिक भूषण कुमार को बॉक्सिंग मैच तक की चुनौती दे डाली थी, वही मिस्टरबीस्ट अब ‘रामायण’ के प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का संगीत टी-सीरीज के पास है। कार्यक्रम प्राइम फोकस की ओर से आयोजित किया गया था, लेकिन जिस आयोजन के लिए पत्रकारों को बुलाया गया, वहां उनका इंतजार घंटों तक चलता रहा। कार्यक्रम तय समय से काफी देर बाद शुरू हुआ…
Read More