
दुनिया की अर्थव्यवस्था की नस… और उस पर सीधे बम गिराए गए। होर्मुज जलडमरूमध्य जहां से गुजरता है दुनिया का तेल, अब वहां से गुजर रही है tension।
मार्च 2026 एक महिना जो सिर्फ कैलेंडर में नहीं, global panic में दर्ज हो चुकी है।
यह कोई साधारण एयरस्ट्राइक नहीं…यह oil routes पर control की लड़ाई है जहां हर missile का असर petrol pump तक महसूस होगा।
“ऑपरेशन होर्मुज: अमेरिका का बड़ा दांव”
United States Central Command ने ऐलान किया होर्मुज पर दोबारा नियंत्रण के लिए बड़ा सैन्य ऑपरेशन शुरू। Iran के तटीय इलाकों में मौजूद anti-ship missile sites को target किया गया। अमेरिका का तर्क साफ “ये ठिकाने global oil supply के लिए खतरा थे।”
लेकिन सवाल यह है क्या यह defense है… या dominance?
“बंकर बस्टर: जमीन के नीचे भी नहीं बचा कुछ”
इस ऑपरेशन का सबसे खतरनाक हिस्सा deep penetrator bombs, जिन्हें आम भाषा में “bunker buster” कहा जाता है। GBU-72/B जैसे हथियार, जिनका काम ही है छिपे हुए targets को जड़ से खत्म करना।
30,000 पाउंड कैटेगरी के इन बमों में 5,000 पाउंड का warhead…यानी destruction का ऐसा package, जो पहाड़ों को भी hollow कर दे। Donald Trump की रणनीति साफ दिखती है “threat को surface पर नहीं, source पर खत्म करो।”
“तेल, टैंकर और टेंशन”
Strait of Hormuz— दुनिया का सबसे crucial oil route। यहां disruption का मतलब global oil prices का rocket mode। पहले ही बाजार में हलचल है, अब यह हमला fuel crisis को full-blown storm में बदल सकता है।
“NATO का हिचकिचाना: दोस्त भी दूरी पर”
अमेरिका ने NATO से support मांगा… लेकिन United Kingdom और Spain जैसे सहयोगियों ने कदम पीछे खींच लिए। कारण?
“War escalation का डर।” मतलब साफ है दोस्ती है, लेकिन दूरी maintain करके।

“अंदर भी दरार: अमेरिका में विरोध”
इस युद्ध ने अमेरिका के अंदर भी cracks दिखा दिए हैं। नेशनल एंटी टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने इस्तीफा देकर साफ message दिया—
“Endless war unacceptable है।”
यानी battle सिर्फ बाहर नहीं…अब भीतर भी शुरू हो चुकी है।
“Energy Expert की चेतावनी”
एनर्जी एक्सपर्ट अमित मित्तल कहते हैं:
“होर्मुज में instability का मतलब है कि दुनिया की economy ventilator पर जा सकती है। तेल supply रुकती है तो inflation सिर्फ बढ़ता नहीं—explode करता है।”
उनकी बात simple है “यह युद्ध सिर्फ देशों के बीच नहीं… आपकी जेब के खिलाफ भी है।”
तेल नहीं, तंत्र जल रहा है”
दुनिया climate change पर summit कर रही थी…और इधर oil routes पर missiles बरस रहे हैं। एक तरफ ‘save earth’ के slogans…
दूसरी तरफ ‘secure oil’ के operations। कभी-कभी लगता है global politics एक irony factory है।
होर्मुज की इस लड़ाई ने साफ कर दिया— अब युद्ध जमीन के लिए नहीं… resources के लिए लड़े जाते हैं। और अगर यह टकराव बढ़ा तो इतिहास की अगली headline शायद यही होगी— “World War नहीं, Oil War III”
Supreme झटका, लखनऊ का Sahara City अब सरकार के नाम
