तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे शरद पवार, Ruby Hall में इलाज जारी

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP–Sharad Pawar faction) के प्रमुख Sharad Pawar को पुणे के Ruby Hall Hospital में भर्ती कराया गया है। उन्हें गले में संक्रमण और बुखार की शिकायत थी। शुरुआती इलाज Baramati में हुआ, लेकिन पूरी तरह राहत न मिलने पर doctors ने hospital admission की सलाह दी।

मतलब साफ है Precaution first, politics later.

Hospital से क्या जानकारी आई?

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, Sharad Pawar डॉक्टरों की continuous monitoring में हैं। उनकी हालत stable बताई जा रही है और इलाज standard medical protocol के तहत चल रहा है। उनके साथ hospital में उनकी बेटी और NCP (SP) सांसद Supriya Sule और दामाद Sadanand Sule मौजूद हैं।

Background: Health पर क्यों पड़ा असर?

हाल के दिनों में Pawar लगातार public engagements में सक्रिय रहे हैं। परिवार में हाल ही में हुए दुखद घटनाक्रम और लगातार political schedule ने उनकी सेहत पर असर डाला—ऐसा पार्टी सूत्रों का कहना है।

थोड़ा समझिए 80+ की उम्र, लेकिन schedule अब भी 30-year-old politician वाला।

Political Circles में क्या चर्चा है?

महाराष्ट्र की राजनीति में Sharad Pawar की सेहत को लेकर स्वाभाविक चिंता है। हालांकि party leaders का कहना है कि यह routine medical care है और जल्द ही वे public life में वापसी कर सकते हैं।

चुनाव से पहले Deal, जनता से सील! Bangladesh का ‘Trade Thriller’

Related posts

Leave a Comment