Russia के Ufa में Knife Attack, Indian Students लहूलुहान

हुसैन अफसर
हुसैन अफसर

रूस के Ufa शहर में स्थित एक Medical University Hostel उस वक्त खौफ का अड्डा बन गया, जब आधी रात को एक हमलावर ने छात्रों पर अंधाधुंध चाकू से हमला कर दिया। इस खौफनाक हमले में चार भारतीय मेडिकल छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य छात्रों को भी चोटें आई हैं।

“जहां anatomy पढ़ाई जाती है, वहीं brutality का practical हो गया।”

कौन है स्पैरोस क्रू, जिससे कांप उठा हॉस्टल?

रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले का आरोपी Sparos Kru नाम का 15 वर्षीय किशोर है। जांच में सामने आया है कि वह Neo-Nazi और extremist ideology से प्रभावित था। Russia के Supreme Court ने Neo-Nazi groups को 2021 में terrorist घोषित किया था। आरोपी online platforms पर hate content से जुड़ा हुआ था। नस्लवादी सोच और हिंसक विचारों के कारण पहले से security agencies के radar पर था।

“Online radicalisation real life में कितना lethal हो सकता है, Ufa ने देख लिया।”

Attack Pattern: Crime या Ideological Terror?

जांच एजेंसियों का मानना है कि यह हमला random crime नहीं बल्कि ideologically motivated attack था। रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी ने hostel में घुसते ही students पर indiscriminate knife attack किया। हमले के बाद दीवारों पर blood से Neo-Nazi symbols बनाए। ज्यादातर छात्र अपने कमरों में थे, कोई मौका नहीं मिला। यह साफ करता है कि यह सिर्फ हिंसा नहीं, बल्कि hate-driven terror act था।

Police Action & Investigation Update

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू में लिया। इस दौरान 4 Indian students + कई foreign students घायल। 2 पुलिसकर्मी भी जख्मी। आरोपी फिलहाल police custody में है।

अब एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि क्या आरोपी किसी बड़े extremist network से जुड़ा था? क्या यह lone wolf attack था या organized pattern?

Indian Students Abroad: Safety फिर सवालों में

यह घटना विदेशों में पढ़ रहे Indian students की safety को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर रही है। Parents, embassies और universities से अब strong security protocols की मांग उठने लगी है।

“Degree global हो सकती है, लेकिन सुरक्षा local failure बन जाए तो कीमत students चुकाते हैं।”

इंतज़ार खत्म! Supertech Buyers के लिए Supreme Big Relief Plan

Related posts

Leave a Comment