
सुबह का बाजार खुला ही था…स्क्रीन पर नंबर चमके… और फिर ठहर गए— ₹95.14! इतिहास बन चुका था लेकिन ये कोई जश्न नहीं था… ये था भारतीय मुद्रा का सबसे बड़ा झटका।
डीलिंग रूम में सन्नाटा…ट्रेडर्स के चेहरे पर घबराहट…और निवेशकों के मन में सिर्फ एक सवाल “क्या ये सिर्फ शुरुआत है?”
रुपया क्यों टूटा? अंदर की पूरी कहानी
भारतीय रुपया आज डॉलर के मुकाबले 95.14 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया। यह पहली बार है जब
₹95 का मनोवैज्ञानिक स्तर टूट गया। मार्च तिमाही में ही रुपया करीब 4.4% कमजोर हो चुका है और ये गिरावट कोई इत्तेफाक नहीं…कई मोर्चों पर दबाव का नतीजा है।
RBI की सख्ती या बाजार में घबराहट?
Reserve Bank of India ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लिया बैंकों के लिए Net Open Forex Position की सीमा $100 million तय।मकसद साफ था सट्टेबाजी पर लगाम लेकिन हुआ उल्टा बैंकों ने पोजीशन तेजी से unwind की, डॉलर की मांग अचानक बढ़ी, रुपया दबाव में आ गया।
कम समय में नियम लागू करने की Deadline ने बाजार में panic trigger कर दिया।
बॉन्ड मार्केट भी कांपा: 21 महीने का रिकॉर्ड टूटा
रुपये की गिरावट का असर सरकारी बॉन्ड मार्केट पर भी साफ दिखा 10-year bond yield पहुंचा 7.01%, जुलाई 2024 के बाद पहली बार 7% पार इसका मतलब क्या है? सरकार के लिए कर्ज महंगा, बैंकों की ब्याज दरें बढ़ने का खतरा, आपकी EMI पर सीधा असर यानी झटका सिर्फ Forex तक सीमित नहीं…आपकी जेब तक पहुंच चुका है।
कच्चे तेल की आग: डॉलर हुआ और मजबूत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent crude $116 के पार भारत जैसे आयातक देश के लिए ये सीधा खतरा है— ज्यादा डॉलर की जरूरत Trade Deficit बढ़ने का डर, रुपये की मांग कमजोर। सरल भाषा में तेल महंगा = डॉलर मजबूत = रुपया कमजोर।

ग्लोबल टेंशन का असर: युद्ध ने बढ़ाया दबाव
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल सप्लाई की अनिश्चितता ने ग्लोबल मार्केट में डर बढ़ा दिया है। Foreign investors (FPI) पहले ही भारत से पैसा निकाल रहे हैं डॉलर में शिफ्ट, Emerging markets से दूरी और इसका सीधा असर रुपये पर दबाव।
यह एक cyclical fall नहीं है, बल्कि structural pressure का संकेत है। अगर तेल महंगा रहा, FPI आउटफ्लो जारी रहा, RBI intervention सीमित रहा तो रुपया और गिर सकता है।
आप पर क्या असर? आम आदमी समझे
ये खबर सिर्फ ट्रेडर्स के लिए नहीं— आपके लिए भी है। पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं। EMI बढ़ सकती है। Imported goods महंगे होंगे।Inflation का खतरा यानी रुपया गिरा = आपकी जेब पर वार।
₹95 सिर्फ आंकड़ा नहीं, अलार्म है
₹95 का स्तर टूटना सिर्फ एक नंबर नहीं यह सिस्टम के दबाव का संकेत है। यह ग्लोबल और लोकल संकट का मेल है। और यह आने वाले आर्थिक तूफान की चेतावनी भी हो सकता है।
अब सवाल यही है क्या RBI इसे संभाल पाएगा? या रुपया और फिसलेगा?
कोरोना फिर लौट रहा है? अमेरिका में नया वैरिएंट BA.3.2—भारत में डर ?
