1 जून 2025 :करियर में सफलता और आर्थिक लाभ पाने वाली राशियाँ

आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लाया है तो कुछ के लिए चेतावनी। आइए जानें चंद्र राशि के आधार पर लेखक: पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।

मेष (Aries):

आज समाज में सम्मान और कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है। कारोबारियों को मुनाफ़ा और कला, मीडिया, शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

वृषभ (Taurus):

धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है और मानसिक शांति मिलेगी। पुराने निवेश से फायदा और करियर में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा।

मिथुन (Gemini):

रचनात्मकता की चमक से दिन रोशन होगा। लेखन, संगीत और विज्ञापन से जुड़े लोग तरक्की पाएंगे। धन लाभ और करियर में प्रगति के संकेत हैं।

कर्क (Cancer):

कड़ी मेहनत का बेहतरीन फल मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे और धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह (Leo):

दिन व्यस्त लेकिन रोमांचक रहेगा। पढ़ाई और आध्यात्मिक चिंतन में मन लगाइए। अमावस्या खर्च से बचें और धार्मिक आयोजनों का आनंद लें।

कन्या (Virgo):

हर कदम सोच-समझकर उठाएं। नई योजनाओं का समय अनुकूल है। कामकाज में सतर्कता बरतें और अटका धन प्राप्त होने के आसार हैं।

तुला (Libra):

करियर में पुराना विवाद खत्म होगा। अचानक पैसों की आमद और पारिवारिक सामंजस्य की स्थिति बनेगी। जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी रखें।

वृश्चिक (Scorpio):

आर्थिक लाभ और पुराने विवाद सुलझने का समय है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को खास फायदा होगा। नया काम शुरू करना शुभ रहेगा।

धनु (Sagittarius):

साहस और सोच-समझ से किए गए कामों में सफलता मिलेगी। दिन शुभ और सकारात्मक रहेगा लेकिन कोई भी निर्णय सोच समझकर लें।

मकर (Capricorn):

कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। साझेदारी में मुनाफ़ा और नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। बच्चों से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ (Aquarius):

दिन शानदार रहेगा। खानपान में संयम रखें और आराम को महत्व दें। पुराने मित्र से मिल सकते हैं और पैसे की स्थिति मजबूत रहेगी।

मीन (Pisces):

बुद्धिमत्ता से बड़ी समस्याओं का हल निकालेंगे। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी और पदोन्नति के योग हैं। पुराने पैसे मिलेंगे और आत्मसंतोष की प्राप्ति होगी।

Related posts