जानें आपकी राशि के लिए क्या कहता है सितारों का संदेश?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।

मेष राशि (Aries) – सेहत को लेकर सावधान रहें

आज आपकी सेहत थोड़ी नरम हो सकती है। खानपान में लापरवाही से बचें। ऑफिस में तारीफ मिलेगी लेकिन व्यस्तता बनी रहेगी। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिलेगी और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

भाग्य: 76%
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus) – विरोधियों से रहें सतर्क

कामकाज में सफलता मिलेगी लेकिन कोई आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। शांत रहें और फिजूल खर्च से बचें। रचनात्मक काम से मानसिक शांति मिलेगी।

भाग्य: 68%
उपाय: पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि (Gemini) – आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी

आज एक साथ कई जिम्मेदारियां सिर पर होंगी। निवेश से बचें और हेल्थ पर ध्यान दें। सहयोगियों की सलाह से काम आसान होगा।

भाग्य: 67%
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

 कर्क राशि (Cancer) – इच्छित खर्चों पर हाथ खोलेंगे

पारिवारिक तनाव रह सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पुराने मसलों को बातचीत से सुलझाएं। दोस्तों से मिलना मूड अच्छा करेगा।

भाग्य: 76%
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

सिंह राशि (Leo) – नए रिश्तों की शुरुआत संभव

प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए दिन शुभ। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए शानदार दिन।

भाग्य: 74%
उपाय: सफेद वस्तु का दान करें।

कन्या राशि (Virgo) – कार्य में तेजी और तरक्की

कामकाज में गति आएगी और सफलता मिलेगी। छात्र और व्यापारी दोनों को फायदा मिलेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।

भाग्य: 81%
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि (Libra) – जल्दबाजी में निर्णय न लें

काम और परिवार के बीच संतुलन कठिन होगा। सोच-समझकर कदम उठाएं। परिवार से खुलकर बात करें। सेहत का ख्याल रखें।

भाग्य: 71%
उपाय: गुरुजन का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – संयम और धैर्य है समाधान

दिन चुनौतियों भरा हो सकता है, लेकिन धैर्य और संयम से काम लें। छात्रों को फोकस बनाए रखना होगा। आराम करना जरूरी है।

भाग्य: 72%
उपाय: भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

धनु राशि (Sagittarius) – करियर में आएगा निखार

करियर में तरक्की और धन लाभ के योग। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ाएंगे।

भाग्य: 89%
उपाय: माता सरस्वती की पूजा करें।

मकर राशि (Capricorn) – छिपे शत्रुओं से सावधान

आपको काम में सफलता मिल सकती है लेकिन कुछ लोग पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

भाग्य: 75%
उपाय: पीपल के नीचे दीपक जलाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) – व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं

थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन विवेक से काम लेंगे तो समाधान मिल जाएगा। रिश्तों में मिठास आएगी और नौकरी में प्रशंसा मिलेगी।

भाग्य: 72%
उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें।

मीन राशि (Pisces) – इच्छाओं की पूर्ति का दिन

आज आपकी कोई बड़ी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र और पढ़ाई में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

भाग्य: 80%
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

Related posts

Leave a Comment