
शुक्रवार की दोपहर… जब खाड़ी में तेल की कीमतें धधक रही थीं और दुनिया सप्लाई चेन के टूटने से डर रही थी…
तब भारत में एक स्क्रीन के सामने पूरा सिस्टम खड़ा था।
वीडियो कॉन्फ्रेंस की उस विंडो में एक-एक चेहरा जुड़ रहा था — मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल… और बीच में नेतृत्व कर रहे थे Narendra Modi। यह कोई सामान्य मीटिंग नहीं थी…यह एक ‘क्राइसिस कमांड सेंटर’ था, जहां तय हो रहा था कि
भारत घबराएगा… या संभलेगा।
‘Team India’ का मंत्र — डर नहीं, डिसिप्लिन चाहिए
मीटिंग की शुरुआत में ही Narendra Modi ने साफ कर दिया — “चुनौती बड़ी है… लेकिन जवाब उससे बड़ा होगा।”
उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि यह वक्त राजनीतिक बहस का नहीं, ‘Team India’ बनकर खड़े होने का है। संदेश साफ था — अगर राज्यों ने मोर्चा संभाला, तो देश की सप्लाई लाइन नहीं टूटेगी।
पेट्रोल-डीजल पर ‘पैनिक’ नहीं, प्लानिंग जरूरी
देश के कई हिस्सों में पहले ही लंबी लाइनों की खबरें आ चुकी थीं। लोगों को डर था — कहीं टैंक खाली न हो जाए। लेकिन मीटिंग में जोर दिया गया — पैनिक नहीं, मैनेजमेंट जरूरी है।
राज्यों को निर्देश मिला:
- सप्लाई चेन को हर हाल में चालू रखना
- जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर तुरंत कार्रवाई
- डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को 24×7 मॉनिटर करना
यानी…सरकार का फोकस ‘घबराहट’ नहीं, कंट्रोल पर है।
LPG पर सबसे बड़ा अलर्ट — रसोई की आग बुझने नहीं देंगे
सबसे ज्यादा चिंता रसोई की थी…LPG सिलेंडर अगर कम पड़े, तो संकट सीधे घर तक पहुंचता है। इसलिए सरकार ने दो बड़े फैसले सामने रखे:
- कमर्शियल LPG का आवंटन बढ़ाया गया
- घरेलू सप्लाई को प्राथमिकता देने का आदेश
राज्यों ने भरोसा दिलाया — “फिलहाल स्टॉक पर्याप्त है।” लेकिन अंदरखाने अलर्ट साफ है — अगर जंग लंबी चली, तो सबसे पहले असर गैस पर ही पड़ेगा।
कृषि और उर्वरक — अगली लड़ाई खेतों में होगी
मीटिंग में सिर्फ तेल और गैस की बात नहीं हुई…बल्कि खेतों की भी चिंता सामने आई।

Narendra Modi ने स्पष्ट कहा:
- उर्वरक स्टॉक की निगरानी बढ़ाई जाए
- वितरण में कोई बाधा न आए
- किसानों तक समय पर आपूर्ति पहुंचे
क्योंकि अगर खेत रुक गए…तो संकट सिर्फ ऊर्जा का नहीं, खाद्य सुरक्षा का बन जाएगा।
सीमा और तटीय राज्यों को ‘रेड अलर्ट’
हॉर्मुज स्ट्रेट में तनाव का सीधा असर भारत के तटीय राज्यों पर पड़ सकता है।
इसलिए खास निर्देश दिए गए:
- शिपिंग मूवमेंट पर नजर
- बंदरगाहों की गतिविधियों की निगरानी
- आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुरक्षित रखना
यानी…समुद्र से आने वाला हर जहाज अब सिर्फ माल नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा भी बन चुका है।
अफवाहों पर वार — ‘फेक न्यूज’ भी दुश्मन है
सरकार ने साफ चेतावनी दी — अफवाहें इस संकट को और बड़ा बना सकती हैं। सोशल मीडिया पर फैलती खबरें…पैनिक बुकिंग…ब्लैक मार्केटिंग…इन सबको ‘इनविजिबल थ्रेट’ माना गया। इसलिए राज्यों से कहा गया सही जानकारी तेजी से फैलाएं… और झूठ पर तुरंत कार्रवाई करें।
राज्यों का भरोसा — सिस्टम अभी कंट्रोल में है
मीटिंग में ज्यादातर राज्यों ने एक ही बात दोहराई:
“स्थिति नियंत्रण में है।”
- पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है
- LPG सप्लाई जारी है
- कोई बड़ा डिसरप्शन नहीं
लेकिन यह भरोसा जितना मजबूत दिखता है…उतना ही नाजुक भी है। क्योंकि यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर है जंग कितनी लंबी चलेगी।
ट्रम्प का 14-पॉइंट प्लान—Iran को Nuclear ‘NO ENTRY’
