PM आ रहे हैं तो Lucknow चमक उठा! बोले लोग – काश रोज़ VIP विज़िट हो

महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ आगमन से पहले राजधानी का नज़ारा कुछ अलग ही दिख रहा है। सड़कें चमक रही हैं, डिवाइडर पेंट हो चुके हैं, दीवारों पर नए रंग और पोस्टर्स नजर आ रहे हैं।

कुल मिलाकर, Lucknow looks fresh, polished और camera-ready

सफाई और रंग-रोगन ने जीता दिल

PM के दौरे से पहले प्रमुख सड़कों की special सफाई। फ्लाईओवर और चौराहों पर fresh पेंट। ग्रीन बेल्ट की trimming. अव्यवस्थित होर्डिंग्स हटाए गए। इस बदले हुए look ने आम लोगों का भी ध्यान खींचा है।

Lucknow Residents की रायशुमारी 

रामशंकर मिश्रा, आलमबाग

“शहर आज सच में राजधानी लग रहा है। बस यही सफाई रोज़ बनी रहे।”

शालिनी वर्मा, गोमतीनगर

“PM के आने से अच्छा feel आता है, पर development सिर्फ VIP days तक सीमित न रहे।”

आसिफ खान, हुसैनगंज

“सड़कें चमक गईं, ट्रैफिक भी control में है। पहले ऐसा क्यों नहीं होता?”

राजू, ऑटो चालक

“सफाई देखकर मज़ा आया, बस PM जाएं और सब वापस वैसा न हो जाए।”

ऐसे दौरों से administration alert mode में आता है। Ground-level काम तेज़ होते हैं। जनता को development का visual proof दिखता है।

हालांकि सवाल वही पुराना क्या ये बदलाव temporary है या sustainable?

Lucknow में जब PM आते हैं, तब सड़कों को भी पता चल जाता है कि उन्हें कितना सुंदर दिखना चाहिए!

“PM आ रहे हैं! लखनऊ में अस्पताल से सड़क तक सब रेडी, शहर हाई अलर्ट”

Related posts

Leave a Comment