श्रद्धा का सैलाब! पौष पूर्णिमा पर 65 लाख की डुबकी, प्रयागराज बना Mini Kumbh

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रयागराज का माघ मेला आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। त्रिवेणी संगम पर आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि सुबह 8 बजे तक ही करीब 65 लाख श्रद्धालु गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम में पुण्य स्नान कर चुके थे। श्रद्धा, परंपरा और व्यवस्था—तीनों का संगम इस बार Mini Kumbh जैसा अनुभव दे रहा है।

साधु-संतों का जमावड़ा, किन्नर अखाड़ा भी संगम तट पर

आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ साधु-संतों और अखाड़ों की मौजूदगी ने मेले को आध्यात्मिक रंग दे दिया। इस अवसर पर किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी नंदगिरी भी प्रयागराज पहुंचीं।
उन्होंने कहा—

“यह एक भव्य लघु कुंभ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में व्यवस्थाएं सराहनीय हैं। मां गंगा सभी के कष्ट हरें—यही प्रार्थना है।”
सटायर यहीं है—जब व्यवस्था इतनी दुरुस्त हो कि साधु-संत भी तारीफ करने लगें, तो समझिए प्रशासन ने सच में डुबकी नहीं, इतिहास लगाया है।

प्रशासन अलर्ट मोड में, हर घाट पर सुरक्षा चक्र

मेला अधिकारी ऋषि राज ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए सभी तैयारियां पहले से पूरी थीं। चेंजिंग रूम, बाथरूम, मेडिकल टीम और कंट्रोल रूम पूरी तरह एक्टिव हैं।
वहीं डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि— जल पुलिस, NDRF GRF, स्थानीय पुलिस बल पूरे मुस्तैदी से तैनात हैं, ताकि स्नान के बाद हर श्रद्धालु सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचे।

श्रद्धालुओं की जुबानी—व्यवस्था भी पुण्य जैसी

स्नान कर लौटे एक श्रद्धालु ने कहा—

“यह मेरी तीसरी यात्रा है। 144 साल बाद हुए कुंभ में भी आया था। इस बार व्यवस्था बेहद सुव्यवस्थित है। डॉक्टर, सुरक्षा, साफ-सफाई—सब कुछ मौजूद है।”
आज के दौर में जब भीड़ और अव्यवस्था को पर्याय माना जाता है, माघ मेला उस सोच को संगम में विसर्जित करता नजर आ रहा है।

योगी सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट, मिनटों में ऑनलाइन पास होगा घर का नक्शा

Related posts

Leave a Comment